यूटिलिटी

Bank FD rates: HDFC और ICICI बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया जोरदार इजाफा, जान लें नई रेट्स

Bank FD rates: प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। एचडीएफसी बैंक ने 6 दिसंबर 2023 से प्रभावी 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पर अपनी एफडी की दरों में भी बदलाव किया है।

Image

Saving Rates, FD, HDFC Bank,

Photo : iStock

Bank FD rates: प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 करोड़ रुपये और 5 करोड़ रुपये से कम की सिंगल डिपॉजिट राशि पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि आईसीआईसीआई बैंक की नई एफडी दरें 6 दिसंबर 2023 से प्रभावी हैं।

सात दिन से दस साल की FD

आईसीआईसीआई बैंक सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को सात दिन से दस साल में मैच्योर होने वाली FD पर 4.75 फीसदी से 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 करोड़ रुपये से अधिक लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई अतिरिक्त ब्याज दर नहीं देता है। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार 390 दिनों से 15 महीने के बीच की अवधि के लिए एफडी पर 7.25 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर ऑफर करता है।

टेन्योर और ब्याज दर

सात दिन से 14 दिन तक की टेन्योर और 30 से 45 दिनों के बीच की अवधि के लिए आईसीआईसीआई बैंक 5.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 से 60 दिनों के बीच की अवधि की FD के लिए आईसीआईसीआई बैंक 5.75 फीसदी की दर से ब्याज की पेशकश कर रहा है। 61 से 90 दिनों के बीच की अवधि के लिए ICICI बैंक 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक ने 6 दिसंबर 2023 से प्रभावी 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पर अपनी एफडी की दरों में भी बदलाव किया है। ब्याज दरों में हुए ताजा बदलाव के बाद बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 वर्षों में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 3 फीसदी से 7.20 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को इन डिपॉजिट पर 3.5 फीसदी से 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article