मम्मी-पापा, दीदी-भैया, बैंक अकाउंट में किसका कितना हिस्सा, खुद कर सकेंगे तय, बदल गए नियम

जुलाई 2024 में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बैंकिंग नियमों में बदलाव के लिए एक विधेयक लाने की बात कही थी। बुधवार, 04 दिसंबर 2024 को संसद में यह विधेयक (Banking Laws Amendment Bill) पेश किया है। इस विधेयक के तहत बैंक के नियमों में आवश्यक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं ये बदलाव क्या होंगे और इस विधेयक को लाने के पीछे सरकार का उद्देश्य क्या है।

Bank Account: बैंकिंग से संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जुलाई 2024 में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बैंकिंग नियमों में बदलाव के लिए एक विधेयक (Banking Laws Amendment Bill) पेश करने की बात कही थी। बुधवार, 04 दिसंबर 2024 को संसद में यह विधेयक पेश किया गया है। इस विधेयक के माध्यम से सरकार बैंक की गवर्नेंस को ज्यादा मजबूती प्रदान करना चाहती है। इस विधेयक में बैंकिंग से संबंधित नियमों में जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो आम आदमी को प्रभावित करेंगे। आइये जानते हैं कि अब बैंक के नियमों में क्या बदलाव हो सकते हैं।

Bank Account

बैंक अकाउंट में किसका कितना हिस्सा, खुद कर सकेंगे तय, बदल गए नियम

4 नॉमिनी और हिस्सेदारी

अब आम आदमी अपने बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकता है। इतना ही नहीं, खाताधारक चाहे तो अलग-अलग नॉमिनी के लिए हिस्सेदारी भी तय कर सकता है। उदाहरण के लिए मान लीजिये कि आप अपने माता, पिता, भाई और बहन को बैंक अकाउंट में नॉमिनी बनाते हैं। आप तय कर सकते हैं कि बैंक अकाउंट में मौजूद रकम का कितना-कितना हिस्सा माता, पिता और भाई-बहन को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल बैंक अकाउंट का एक ही नॉमिनी बनाया जा सकता है।

End of Feed