Loans for New Cars: बजाज फिनसर्व से लेकर सुंदरम फाइनेंस तक दे रहे हैं कार खरीदने के लिए लोन, चेक कर लीजिए ब्याज दर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 16, 2024, 03:22 PM IST

Loans for New Cars: कई प्रमुख NBFC कार लोन देते हैं। पैसेंजर व्हीकल्स बिक्री में बढ़ोतरी आसान फाइनेंसिंग से काफी गहरे तरीसे से जुड़ा है। टाटा कैपिटल नई पैसेंजर कार खरीदने के लिए अधिकतम 50 लाख रुपये का लोन देती है। बजाज फिनसर्व रिटेल लोन प्रदान करने वाली सबसे हाई-प्रोफाइल NBFC में से एक है।

Loans for New Cars: कार फाइनेंसिंग शायद NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां) के पोर्टफोलियो में दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है। BCG (बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप) और IDBI रिसर्च द्वारा FY21 और FY22 के डेटा में कहा गया है कि NBFC के पास कार लोन मार्केट का 47 फीसदी हिस्सा था, जबकि 53 फीसदी हिस्सा बैंकों के पास था। कई प्रमुख NBFC कार लोन देते हैं। पैसेंजर व्हीकल्स बिक्री में बढ़ोतरी आसान फाइनेंसिंग से काफी गहरे तरीसे से जुड़ा है।

NBFCs Loans for new cars

NBFCs कार लोन रेट्स

बजाज फिनसर्व कार लोन की दर

बजाज फिनसर्व रिटेल लोन प्रदान करने वाली सबसे हाई-प्रोफाइल NBFC में से एक है, जो मोटर लोन पर 7.5 फीसदी से 14 फीसदी प्रति वर्ष के बीच ब्याज दर वसूलती है। प्रोसेसिंग फीस लोन राशि पर अधिकतम 2.95 फीसदी तक हो सकती है। टैक्स सहित डॉक्यूमेंटेशन शुल्क अधिकतम 2,360 रुपये हो सकता है। कंपनी भुगतान की गई बकाया राशि पर 4.72 फीसदी की दर से प्री-पेमेंट शुल्क लगाती है।

End of Feed