5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक हो सकती है आयुष्मान कार्ड की लिमिट, संसद की समिति ने भेजा सुझाव

Ayushman Card Limit: समिति का कहना है कि बढ़ती चिकित्सा लागत और गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज को देखते हुए मौजूदा ₹5 लाख का बीमा कवर अब पर्याप्त नहीं रह गया है।

यदि आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं या इस योजना में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। देश की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति ने योजना के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष करने की सिफारिश की है।

Ayushman Card

10 लाख तक हो सकती है आयुष्मान कार्ड की लिमिट

क्यों बढ़ाने की पड़ी जरूरत?

स्थायी समिति की 172वीं रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च तेजी से बढ़ा है। एडवांस हार्ट सर्जरी, अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट), कैंसर इम्यूनोथेरेपी और अन्य विशेष उपचारों की लागत कई मामलों में ₹5 लाख से काफी अधिक पहुंच जाती है।

End of Feed