Ayushman Bharat Yojana: अब 15 लाख तक फ्री इलाज की तैयारी, आयुष्मान भारत में बड़े बदलाव कर सकती है सरकार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 22, 2024, 09:35 AM IST

Ayushman Bharat Yojana: सरकार आयुष्मान भारत के तहत बीमा कवर को दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है। 30 जून तक इस योजना के तहत 7.37 करोड़ लोगों ने अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाया है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाना पड़ता है।

Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना में बड़े बदलाव की तैयारी में है। इस स्कीम को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सरकार आयुष्मान भारत के तहत बीमा कवर को दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल सरकार इस स्कीम के जरिए प्रति परिवार को इलाज के लिए पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है।

Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान भारत कार्ड।

लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

सरकार इस स्कीम के जरिए बीमा कवर को 10 लाख रुपये और महिलाओं के लिए 15 लाख रुपये करने की तैयारी में है। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पताल के 4 लाख बिस्तरों को जोड़ने के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है। वर्तमान में, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगभग 7.22 लाख प्राइवेट अस्पताल में बेड हैं, जिसे मंत्रालय को 2026-27 तक बढ़ाकर 9.32 लाख और 2028-29 तक 11.12 लाख करने की उम्मीद है।

End of Feed