यूटिलिटी

Ayushman Bharat: आयुष्मान कार्ड से इन गंभीर बीमारियों का करवा सकते हैं इलाज, ऐसे करें अप्लाई

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजन भी 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड की मदद से बहुत सी गंभीर बीमारियों का इलाज भी करवा सकते हैं? आइये आपको बताते हैं कि आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं।

Image

आयुष्मान कार्ड की मदद से बुजुर्ग, प्रोस्टेट कैंसर, घुटने और कूल्हों की रिप्लेसमेंट और न्यूरोसर्जरी जैसी बेहद महंगी और जरूरी सर्जरी भी करवा सकते हैं।

Photo : iStock

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat) दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ एश्योरेंस योजनाओं में से एक है। हाल ही में आयुष्मान भारत योजना के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किये गए थे। अब 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का फायदा मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजन आयुष्मान कार्ड की मदद से मुफ्त में गंभीर बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं?

आयुष्मान कार्ड और गंभीर बीमारियां

70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग चाहे किसी भी आर्थिक बैकग्राउंड से हों, वह आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड की मदद से वृद्धजन कैंसर, दिल से संबंधित समस्याओं, किडनी से संबंधित समस्याओं, मोतियाबिंद, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का इलाज किया जाता है। इतना ही नहीं आयुष्मान कार्ड की मदद से बुजुर्ग, प्रोस्टेट कैंसर, घुटने और कूल्हों की रिप्लेसमेंट और न्यूरोसर्जरी जैसी बेहद महंगी और जरूरी सर्जरी भी करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों के लिए कोई भी विशेष नियम एवं शर्त नहीं है। किसी भी सामाजिक और आर्थिक बैकग्राउंड से संबंध रखने वाले बुजुर्ग, जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है और वह भारतीय नागरिक हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के लिए एक अलग और विशेष तरह का आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा।

अन्य लोग ऐसे करें अप्लाई

अन्य लोग नीचे बताये जा रहे आसान स्टेप्स की मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां दिए गए बॉक्स में अपना आधार कार्ड या फिर राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।

स्टेप 2: इसके बाद आपके आधार कार्ड को वेरीफाई किया जाएगा।

स्टेप 3: इसके बाद आप डिजिटल फॉर्म में आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article