Ayushman Bharat: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब मुफ्त में होगा पांच लाख तक का इलाज

Ayushman Bharat: केंद्र सरकार ने देश के 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने आज ABPMJY के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दी है।

Ayushman Bharat Scheme: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दी है। यानी 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग इस स्कीम जरिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने यह फैसला लिया।

Ayushman Bharat Scheme

70 साल से ऊपर के बुजुर्गो को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मुफ्त में होगा पांच लाख तक का इलाज

6 करोड़ से अधिक बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार के इस फैसले से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को फायदा होगा और 6 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक पारिवारिक रूप से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सरकार के एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, वो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठा सकेंगे।

End of Feed