टैक्सपेयर्स के लिए App लॉन्च, आसानी से मिलेंगी TDS, टैक्स भुगतान, इनकम टैक्स रिफंड समेत कई जानकारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 09:18 PM IST

इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए एक मोबाइल ऐप शुरू किया है। जिसके जरिए टैक्स कटौती, टीडीएस/टीसीएस, ब्याज, लाभांश, शेयर लेनदेन, कर भुगतान, आयकर रिफंड जैसे कई जानकारियां हासिल की जा सकती है।

नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने एक ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। जिससे टैक्सपेयर्स की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। वे आसानी से टैक्स कटौती, टीडीएस/टीसीएस, ब्याज, लाभांश, शेयर लेनदेन, टैक्स भुगतान, इनकम टैक्स रिफंड से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इस App के जरिए करदाता TDS समेत वार्षिक सूचना डिटेल ( AIS) मोबाइल पर देख सकेंगे। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को कहा कि इससे टैक्सपेयर्स को स्रोत पर टैक्स कटौती/स्रोत पर टैक्स संग्रह (TDS/TCS), ब्याज, लाभांश और शेयर सौदों के बारे में विस्तार से सूचना प्राप्त होगी। साथ ही उन्हें उस पर अपनी राय देने का भी विकल्प मिलेगा।

Income Tax Mobile App

इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च किया टैक्सपेयर्स के लिए मोबाइल ऐप

ये App गूगल प्ले और ऐप स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड

करदाता मोबाइल ऐप के जरिये वार्षिक सूचना डिटेल (एआईएस)/करदाता सूचना ब्योरा (टीआईएस) में उपलब्ध जानकारी देख सकेंगे। करदाताओं के लिये एआईएस’ (एआईएस फॉर टैक्सपेयर) एक मोबाइल एप्लिकेशन है। इसे आयकर विभाग नि:शुल्क उपलब्ध कराता है और यह गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

End of Feed