EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए एक और मौका, UAN एक्टिवेशन और Aadhaar लिंकिंग की बढ़ी समय सीमा, ये है लास्ट डेट

UAN Activation-Aadhaar Linking Deadline: इंप्लाइमेट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और बैंक अकाउंट्स को आधार से लिंक करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। जानिए ये काम कब तक कर सकते हैं।

UAN Activation-Aadhaar Linking Deadline: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और अपने (Aadhaar) आधार को अपने बैंक अकाउंट्स से जोड़ने की समय सीमा बढ़ा दी है। नई समय सीमा अब 15 जनवरी 2024 है जिससे कर्मचारियों को रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ELI) योजना के तहत लाभ का दावा करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिक समय मिल जाएगा।

Universal Account Number, UAN Activation Date

यूएएन और आधार लिंकिंग की आखिरी डेट बढ़ी

पिछली समय सीमा

शुरू में समय सीमा 30 नवंबर 2024 निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2024 कर दिया गया था। लेटेस्ट विस्तार के साथ, कर्मचारियों के पास इन जरुरतों का अनुपालन करने के लिए एक और महीना है। डायरेक्ट बेनिफिट्स ट्रांसफर (DBT) के जरिये संचालित होने वाली इंप्लाइमेट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम के तहत मौनेटरी बेनिफिट्स तक पहुंचने के लिए UAN एक्टिवेशन और आधार-बैंक अकाउंट लिंक करना अनिवार्य कदम हैं।

End of Feed