घर, मकान या जमीन खरीदते समय इन 4 बातों का हमेशा रखें ध्यान, वरना लुट सकती है जिंदगीभर की कमाई

कोई भी प्रॉपर्टी खरीदते समय आपको कुछ जरूरी बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। अगर आपको किसी भी प्रॉपर्टी, प्रॉपर्टी के मालिक या प्रॉपर्टी डीलर पर शक हो तो ऐसी प्रॉपर्टी न खरीदें। अगर आप इस मामले में जरा-सी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रॉपर्टी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
  • पक्की रजिस्ट्री वाली प्रॉपर्टी के साथ ही डील करें
  • जिससे मकान खरीदें, उसी के नाम से रजिस्टर हो प्रॉपर्टी

हम नौकरी या बिजनेस क्यों करते हैं? अच्छा जीवन जीने के लिए, अपना और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए। इन सभी जरूरतों में एक जरूरत ऐसी होती है, जो आम आदमी के लिए सबसे बड़ी होती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं घर की। आज के समय में किसी शहर में अपना घर होना कोई मामूली बात नहीं है। लोग अपनी जिंदगीभर की कमाई लगाकर शहर में घर-मकान खरीदते हैं। लेकिन प्रॉपर्टी खरीदते समय 4 बड़ी बातों का हमेशा खास ध्यान रखना चाहिए, वरना आपकी जिंदगीभर की कमाई बर्बाद भी हो सकती है।

Property, Real Estate, Flat, House, Plot, Property Dealer

घर-मकान खरीदने में जिंदगीभर की कमाई लग जाती है, ऐसे में प्रॉपर्टी खरीदते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए

प्रॉपर्टी पर हो स्थाई कब्जा

कोई भी घर, मकान या फ्लैट खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि उस प्रॉपर्टी की पक्की रजिस्ट्री हो। इसके साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आप जिस व्यक्ति से जो प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, उस पर उस व्यक्ति का स्थाई कब्जा हो।

End of Feed