Airtel: भारती एयरटेल ने हाल में एक स्मार्ट रिचार्ज प्लान पेश किया है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यानी, एयरटेल यूजर्स 150 रुपये से कम में 15 से ज्यादा OTT ऐप्स को देख पाएंगे। यहां आपको एयरटेल के बेस्ट टॉप अप प्लान के बारे में बता रहे हैं। एयरटेल के इस प्लान की कीमत बहुत कम है लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे ज्यादा हैं।
एयरटेल 148 रुपये वाला प्लान
एयरटेल की तरफ से 150 रुपये से कम कीमत वाला प्लान ऑफर किया जा रहा है। महज 148 रुपये के रिचार्ज से आप 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं। इन 15 ऐप्स को चलाने के लिए सिर्फ सब्सक्रिप्शन ही नहीं बल्कि फ्री डेटा की सुविधा भी दी जाएगी। एयरटेल का 148 रुपये का प्लान एक ऐड-ऑन पैक है। इसका मतलब है कि आप अपने पहले किए गए नियमित रिचार्ज प्लान के साथ इसका फायदा उठा सकते हैं।एयरटेल का 148 रुपये वाला प्लान
148 रुपये के इस पैक में 15 जीबी तक फ्री डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स प्लान के साथ उपलब्ध 15 ऐप्स को 30 दिनों तक फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Sony Liv, Manoramamax, Airtel Extreme Play, Lionsgate Play, Hoichoi और Eros Now जैसे 15 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें किसी भी तरह का कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट नहीं दिये जा रहे हैं। हालांकि कॉलिंग और SMS के फायदे इस रिचार्ज में नहीं मिलते हैं
