यूटिलिटी

AC खरीदने वालों की आई मौज, 50% तक के डिस्काउंट के साथ 4200 रुपये का कैशबैक अलग से

AC Offers: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने घरों में लगाने के लिए बेस्ट एसी की तलाश शुरू कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर एसी पर जबरदस्त छूट मिल रही है। इसके साथ ही पुराना एसी एक्सचेंज करने पर अलग से छूट मिल रही है। बताते चलें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सभी ब्रांड और सभी रेंज के एसी उपलब्ध हैं।

Image

AC Offers: एसी खरीदने पर मिल रहा है 50 पर्सेंट तक का डिस्काउंट, पुराना एसी बदलने पर 4200 रुपये की छूट अलग से

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गर्मी का मौसम शुरू होते ही एसी की तलाश तेज
  • एसी की खरीद पर मिल रहा 50 पर्सेंट तक का डिस्काउंट
  • पुराना एसी बदलने पर 4200 रुपये तक की अलग से छूट

AC Offers: राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में दोपहर के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। बढ़ती गर्मी के साथ ही लोगों ने अपने लिए नए AC (Air Conditioners) की तलाश भी शुरू कर दी है। अगर आप भी इस सीजन अपने घर में नया एसी लगवाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एसी पर चल रहे जबरदस्त ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

अमेजन पर मिल रहा 50 पर्सेंट तक का डिस्काउंट

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर नया एसी खरीदने पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप अमेजन से अपना पुराना एसी एक्सचेंज कर नया एसी खरीदते हैं तो आपको 4200 रुपये तक की अलग से छूट मिलेगी। बताते चलें कि अमेजन पर आप No Cost EMI पर भी एसी खरीद सकते हैं, जिसकी मंथली ईएमआई 2333 रुपये से शुरू हो रही है।

अमेजन पर उपलब्ध है आपके पसंद का ब्रैंड

अमेजन पर आपकी जरूरत के हिसाब से एसी के सभी ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। यहां से आप अपने मनपसंद ब्रांड का एसी खरीद सकते हैं। अमेजन पर Voltas, Daikin, Godrej, Lloyd, LG, Carrier, Samsung, Blue Star, Panasonic जैसे तमाम बड़े ब्रांड के एसी किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।

44,990 रुपये में मिल रहा है 67,200 रुपये वाला एसी

  • अमेजन पर डाइकिन का 67,200 रुपये वाला (1.5 टन) 5 स्टार इन्वर्टर एसी 44,990 रुपये में मिल रहा है।
  • गोदरेज का 54,900 रुपये वाला (1.5 टन) 5 स्टार वाला 5-in-1 एसी 37,490 रुपये का मिल रहा है।
  • लॉयड का 67,990 रुपये वाला (1.5 टन) 5 स्टार एसी 38,990 रुपये का मिल रहा है।
  • एलजी का 57,990 रुपये वाला (0.8 टन) 3 स्टार एसी 30,490 रुपये का मिल रहा है।
  • कैरियर का 78,490 रुपये वाला (1.5 टन) 5 स्टार एसी 41,999 रुपये में मिल रहा है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर स्प्लिट एसी के साथ-साथ विंडो एसी की जबरदस्त रेंज उपलब्ध है, जहां से आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेस्ट एसी खरीद सकते हैं। बताते चलें कि एसी एक्सचेंज पर मिलने वाली छूट आपके पुराने एसी के ब्रांड और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article