Aadhar Update: देश के नागरिक के रूप में आपकी पहचान सुनिश्चित करने में आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन अक्सर लोग आधार कार्ड बनवाने के बाद उसे अपडेट नहीं करवाते। पुरानी फोटो पुराने बायोमेट्रिक और यहां तक की पुराने एड्रेस के साथ ही लोग आधार कार्ड का इस्तेमाल करते रहते हैं। समय-समय पर आधार कार्ड अपडेट करवाना बहुत जरूरी है। दूसरी तरफ कई बार आधार कार्ड में नाम पिता का नाम या फिर एड्रेस जैसी डिटेल्स गलत होती है और इन्हें अपडेट करवाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है आधार कार्ड में अपनी डिटेल्स अपडेट करवाने के लिए आपको कितने पैसे देने पड़ते हैं?
आधार कार्ड अपडेट
आधार में बदलाव
आधार संबंधित अपडेट बायोमेट्रिक या फिर डेमोग्राफिक हो सकते हैं। साथ ही कभी-कभी ऐसा भी होता है की आपको डेमोग्राफिक के साथ-साथ बायोमेट्रिक बदलाव भी करवाने पड़ते हैं। आप अपने आसपास मौजूद किसी भी आधार इनरोलमेंट सेंटर में जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं।यह भी पढ़ें: IDFC या Yes बैंक क्रेडिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल? पेमेंट के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क
