Aadhar Card को मुफ्त में करते हैं अपडेट, UIDAI ने दी सुविधा; जानें कैसे आपको होगा लाभ

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 16, 2023, 12:40 AM IST

Aadhar Card Online Updation on UIDAI Portal for Free: दरअसल, इससे पहले तक लोगों को आधार पोर्टल पर अपने डिटेल्स में फेरबदल करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था।

Aadhar Card Online Updation on UIDAI Portal for Free: आप अपने आधार कार्ड के डिटेल्स को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यह काम आपको ऑनलाइन करना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 14 जून तक ऑनलाइन मुफ्त में आधार दस्तावेज को अपडेट करने की सुविधा दी है। यह जानकारी बुधवार (15 मार्च, 2023) को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

Aadhar Card

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ''यूआईडीएआई ने निवासियों को अपने आधार दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का फैसला किया है। इस कदम से लाखों लोगों को फायदा होगा। मुफ्त सेवा अगले तीन महीनों के लिए - यानी 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक उपलब्ध है।''

End of Feed