Aadhar: आधार कार्ड, भारत में मौजूद सबसे आवश्यक डाक्यूमेंट्स में से एक है। भारतीय नागरिक के रूप में आपकी पहचान सुनिश्चित करनी हो या फिर बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर कोई और जरूरी काम ही क्यों न हो, आधार कार्ड हर जगह काम आता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारा आधार कार्ड गायब हो जाता है और हमें इसका नंबर भी याद नहीं होता। ऐसी स्थिति में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परेशानियों से बचने के लिए आपके पास आधार कार्ड हमेशा मौजूद होना जरूरी है। आइये आपको बताते हैं कि आप बिना नंबर के भी आसानी से आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार कार्ड खो गया, नंबर नहीं है याद, इन स्टेप्स से आसानी से डाउनलोड करें
ऐसे करें पता
आइये आपको बताते हैं कि आप घर बैठे बहुत आसान स्टेप्स में आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपको आधार कार्ड में मौजूद अपना नाम, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होता है।
स्टेप 2: इसके बाद आपको सेंड OTP के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके आधार नंबर पर एक OTP आयेगा और इसे आपको स्क्रीन पर मौजूद बॉक्स में सबमिट करना है।
स्टेप 4: यहां से आप अपने आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
मोबाइल लिंक न हो तो क्या करें?
आप यह भी सवाल पूछ सकते हैं कि अगर आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर के साथ लिंक्ड नहीं है तो आपको क्या करना चाहिए। अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप नजदीकी आधार केंद्र जा सकते हैं। यहां जाकर आपको 25 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको आधार कार्ड का प्रिंटआउट दे दी जाएगा। इस तरह मोबाइल नंबर लिंक्ड न होने पर भी आप आधार कार्ड का प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं।
