यूटिलिटी

इस बार 15 अगस्त बनाएं खास, सेटेलाइट से देखें लाल किले की लाइव तस्वीरें, मोबाइल का ऐसे करें यूज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Aug 14, 2023, 01:15 PM IST

Satellite View Of Red Fort: पूरे देश में कल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यदि आप इस बार 15 अगस्त को खास बनाना चाहते हैं, तो घर बैठे मोबाइल की मदद से आप इसे खास बना सकते हैं।

Image

सैटेलाइट व्यू

Satellite View Of Red Fort: पूरे देश में कल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यदि आप इस बार 15 अगस्त को खास बनाना चाहते हैं, तो घर बैठे मोबाइल की मदद से आप इसे खास बना सकते हैं। आप लाल किले का सेटेलाइट व्यू फ्री में देख सकते हैं। यह कैसे देखना है आज हम इसी के बारे में बता रहे हैं।

इसके लिए गूगल अर्थ (Google Earth) एक वन-स्टॉप ऐप है। बहुत कम ही लोगों के इसके बारे में पता होगा। Google Earth बहुत अधिक जूम करके हाई रिजॉल्यूशन वाली सेटेलाइट इमेज दिखाता है।

77th Indian Independence Day 2023

लाइव सैटेलाइट व्यू

Google Earth पर लाल किले की लाइव तस्वीरें देखने की प्रोसेस

Google Earth आपको किसी भी स्थान की लाइव सेटेलाइट इमेज देता है।

स्टेप 1: सबसे पहले गूगल अर्थ नाम का प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: ऐप को ओपन करने पर आपको ऊपर की तरफ सर्च बॉक्स मिलेगा।

स्टेप 3: उस सर्च बॉक्स पर आपको लाल किला (Red Fort) सर्च करना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद आप सेटलाइट मैप पर जूम किए गए सर्च रिजल्ट में अपना पता देख पाएंगे।

स्टेप 5: आपको सेटेलाइट व्यू को अच्छे से देखने के लिए जूम इन करना होगा। यह इंटरनेट की स्पीड पर निर्भर करेगा कि तस्वीरें कितनी स्पष्ट हैं।

Google Earth आपको कॉर्पोरेट नाम, जीपीएस और कीवर्ड से किसी भी स्थान का पता लगाने की सुविधा देता है। यह कई प्रीपैकेज्ड वर्चुअल टूर भी प्रदान करता है। यदि आप अपने स्थान के आसमान के भ्रमण का आनंद लेना चाहते हैं तो Google Earth उड़ान सिम्युलेटर का उपयोग करें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article