5Kg वाला छोटा LPG सिलेंडर भी महंगा, जानें कोलकाता से लेकर दिल्ली तक के दाम

5Kg LPG Gas Cylinder की कीमत में भी आज यानी 1 जून 2026 से इजाफा हुआ है जिससे प्रवासी और छात्रों की मुसीबत बढ़ने वाली है। आइए नई दिल्ली से लेकर कोलकाता तक की कीमत जानते हैं।

एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को जून महीने की शुरुआत में एक और झटका लगा है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में तो इजाफा हुआ ही है, साथ ही 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ी है। इंडेन के लोकप्रिय 5 किलोग्राम वाले ‘छोटू’ एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 821.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले अप्रैल और मई में भी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके चलते लगातार तीसरे महीने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

5kg LPG Gas Price

5Kg वाला छोटा LPG सिलेंडर भी महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

प्रवासी और छोटे परिवारों के बीच है लोकप्रिय

5 किलो वाला छोटू गैस सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था, जिनके पास स्थानीय पते का प्रमाण नहीं होता या जिनकी गैस खपत कम होती है। यह सिलेंडर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, प्रवासी मजदूरों, छोटे परिवारों और सीमित जगह वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

End of Feed