यूटिलिटी

PM Jan Dhan Yojana: पीएम जनधन योजना के 10 साल, इससे जुड़े सवालों के जवाब दें और इनाम पाएं

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 27, 2024, 04:01 PM IST

PM Jan Dhan Yojana: ​​पोस्ट में बताया गया है,परिवर्तनकारी प्रधानमंत्री जन धन योजना के एक दशक का जश्न मनाएं - जन धन 10/10 चैलेंज स्वीकार करें। केंद्र सरकार ने 28 अगस्त 2014 को इस योजना की शुरुआत की थी। पीएम जनधन योजना के जरिए सरकार देश के गरीब, वंचित तबके को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने में कामयाब रही हैं।

Image

पीएम जनधन योजना के 10 साल

Photo : Twitter

PM Jan Dhan Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के 10 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पीएम जनधन योजना के एक दशक पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। जिसके तहत इस योजना से जुड़े कुछ सवालों का जवाब देकर कोई भी इनाम जीत सकता है। नरेंद्र मोदी डॉट इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी गई है।

सवालों के जबाव दें और इनाम जीतें

पोस्ट में बताया गया है,परिवर्तनकारी प्रधानमंत्री जन धन योजना के एक दशक का जश्न मनाएं - जन धन 10/10 चैलेंज स्वीकार करें। आगे पोस्ट में बताया गया कि, 10 'आसान' सवालों के जवाब दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर किए हुए उनके गवर्नेंस की किताब जीतें। यह क्विज़ बुधवार 28 अगस्त को पूरे दिन नमो ऐप पर लाइव होगा।

केंद्र सरकार ने 28 अगस्त 2014 को इस योजना की शुरुआत की थी। पीएम जनधन योजना के जरिए सरकार देश के गरीब, वंचित तबके को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने में कामयाब रही हैं। इसके साथ साथ ही डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स का भी फायदा सीधे लाभर्थियों तक इसके जरिए पहुंचाया जा रहा है।

जीरो बैलैंस अकाउंट

मोदी सरकार द्वारा पीएम जनधन योजना को लाने का मकसद था, जनता का आर्थिक सशक्तिकरण और गरीब वर्ग को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ना। जिन लोगों की पहुंच बैंकिंग सेवाओं तक नहीं थी, वो इसके जरिए बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए एक भी रुपये की जरूरत नहीं होती है और न ही इसमें मिनिमम बैलेंस रखने की भी जरूर होती है।

कोई भी व्यक्ति इसमें सिर्फ जीरो बैलेंस में खाता खुलवा सकता है। खाता धारक को निःशुल्क रुपे डेबिट कार्ड जारी किया जाता है। वित्त मंत्रालय के डेटा के अनुसार, इस योजना के तहत अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोले जा चुके हैं।

दुर्घटना बीमा कवर

पीएमजेडीवाई के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को 2 लाख रुपये (28.08.2018 से पहले खोले गए खातों के लिए 1 लाख रुपये) तक दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। पीएमजेडीवाई के अंतर्गत 30 हजार रुपये का लाइफ कवर और जमा राशि पर ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा जनधन खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखते हैं, तो 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिलती है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article