Ishq Me Ghayal Shooting: करण कुंद्रा एकबार फिर से टीवी सीरियल्स में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस पल का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में अभिनेता करण कुंद्रा ने अपने आगामी थ्रिलर फैंटसी शो 'इश्क में घायल' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता इस थ्रिलर फैंटसी सीरियल इश्क में घायल की शूटिंग कर रहे हैं, जो कि वैम्पायर और वेयरवुल्स की दुनिया पर आधारित शो है। इससे पहले भी उन्होंने टीवी पर कई हिट शोज और फिल्मों में काम किया है। अब एकबार फिर से नए कॉनसेप्ट के इस फैंटसी शो में उन्हें देखना दिलचस्प होगा।
ishq mein ghayal
'कितनी मोहब्बत है' में अपने किरदार से सबका दिल चुराने वाले करण कुंद्रा को अपने नए सीरियल से काफी उम्मीदें हैं। वैसे फैंटसी शो 'इश्क में घायल' की कहानी भी काफी प्रॉमसिंग लग रही है। कुछ वक्त पहले ही टीवी शो 'इश्क में घायल' का प्रोमो जारी किया गया था जो कि बेहद इंस्ट्रेस्टिंग था। इसमें करण के साथ रीम शेख की केमेस्ट्री बेहद कमाल की थी। वहीं साथ में लीड रोल निभा रहे गशमीर महाजनी अपनी अपीयरेंस के चार चांद लगाते दिखे थे। अभिनेता करण कुंद्रा के लिए साल 2022 बेहद शानदार रहा, जिसमें उनके कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज हुए थे। जिनको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में फैन्स इस उम्मीद में हैं कि खुद करण अपने हिट शो कितनी मोहब्बत है का रिकॉर्ड नए शो से तोड़े और छोटे परदे पर फिर से नई पारी की शुरुआत करें!
आपको बताते चलें करण ने कितनी मोहब्बत है, कितनी मोहब्बत है 2, ये कहां आ गए हम, दिल ही तो है और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई टीवी शो में काम किया है। उन्होंने रियलिटी शो 'रोडीज', 'लव स्कूल' और 'डांस दीवाने जूनियर्स' भी होस्ट किए हैं। इसके अलावा करण को 'मुबारकां' और '1921' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।
