यात्रा

गुलाबी और सफेद रंग की छटा से भरा कश्मीर, धरती के स्वर्ग की यात्रा का बनाएं प्लान

Almond Blooms Kashmir: हिमालय पर्वत की गोद में बसा कश्मीर प्राकृतिक सुंदरता, झीलें और बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं के लिए टूरिस्ट के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस वसंत गुलाबी और सफेद रंग की छटा से धरती का स्वर्ग गुलजार हो चुका है। ऐसे में आप परिवार के साथ या फिर अकेले कश्मीर की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Image

Almond Blossom kashmir

Almond Blossom kashmir: धरती का स्वर्ग कश्मीर भारत के लोगों को ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी लुभाती है। बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं के लिए फेमस कश्मीर की यात्रा का प्लान आपको इस वसंत कर लेना चाहिए। इसके पीछे की बड़ी वजह बादाम के फूल परिदृश्य हैं जिसके चलते घाटी गुलाबी और सफेद रंग की स्वप्निल छटा से भर गई है।

कश्मीर में बादाम के फूल का परिदृश्य वसंत के वास्तविक आगमन का संकेत देते हैं। अप्रैल के महीने में भी यात्रा के दौरान आपको यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। कश्मीर के बाग, घाटियां और बगीचे नाजुक गुलाबी और सफेद फूलों से जीवंत हो उठे हैं।

इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए सबसे बेस्ट जगह श्रीनगर का बादामवारी गार्डन है, जहां हजारों बादाम के पेड़ एक परीकथा की कहानी का परिदृश्य बनाते हैं। सुंदरता से परे ये माहौल कश्मीरी परंपराओं में गहरा सांस्कृतिक महत्व भी रखता है।

Almond Blooms Kashmir

Almond Blooms Kashmir

हरि पर्वत की तलहटी में बसा बादामवारी गार्डन ऐतिहासिक उद्यान भी है। जहां हजारों बादाम के पेड़ एक साथ खिलते हैं। हल्के रंग के फूलों की छतरियों के नीचे टहलना अपने आप में एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजार होता है।

Almond Blooms Kashmir

Almond Blooms Kashmir

यात्रा के दौरान बादामवारी से आगे ग्रामीण इलाकों में भी आपको उतने ही शानदार नजारे देखने को मिलेंगे जो आपको स्वर्गीय एहसास दिला सकते हैं। लार और वलीवार के गांव गुलाबी और सफेद रंग में लिपटे हुए नजर आते हैं। पुलवामा और शोपियां में भी नजारा देखते ही बनता है। भीड़-भाड़ से दूर ये जगहें फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को भी खासा पसंद आती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article