यात्रा

दोस्तों के साथ मस्ती या अकेले सुकून? कैसे चुनें सही ट्रिप

Solo Travel vs Group Travel: ट्रिप पर जाना तो रोमांचक होता ही है साथ ही उसकी योजना बनाना भी उत्साह से भर देता है। अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं लेकिन, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि अकेले जाएं या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करें तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। ट्रिप कैसे प्लान करें इस बात को यहां डिटेल में समझाया गया है।

Image

दोस्तों के साथ मस्ती या अकेले सुकून

Travel Personality Types: रोमांच की चाह में अक्सर लोग घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप भी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बाते हैं जिनके बारे में आपको हर हाल में पता होना ही चाहिए। वैसे चाहे आप दोस्तों के साथ घूमने जाएं या फिर अकेले रोमांच दोनों में ही होता है लेकिन, दोनों का अनुभव एकदम अलग होता है। घूमने जाने से पहले आपको ये जानना जरूरी है कि आपकी ट्रैवल पर्सनैलिटी कैसी है। ट्रैवल पर्सनैलिटी के बारे में पता होने से आपकी यात्रा तो सुखद बनती ही है साथ ही आप दिल खोलकर एन्जॉय भी कर सकते हैं।

अगर आप सोलो ट्रिप प्लान करते हैं तो ये एकदम अलग अनुभव होता है। सोलो ट्रिप पर अगर आप हैं तो आपको किसी के हिसाब से अपने प्लान में बदलाव नहीं करना होता है। जो मर्जी खाओ, जहां मर्जी ठहरो और मन ना लगे तो बैग उठाओ और निकल पड़ो आगे के लिए। लेकिन, वहीं अगर आप दोस्तों या किसी के साथ ट्रिप पर हैं तो हर फैसला आपको मिलकर लेना होता है और कुछ जगहों पर आपको दोस्त के मूड के हिसाब से समझौता तक करना पड़ सकता है।

उदाहरण से इसे समझने की कोशिशि करते हैं जैसे-अगर आपको कोई जगह पसंद नहीं आई लेकिन, आपका दोस्ता वहां कुछ वक्त बिताना चाहता है तो मजबूरन आपको भी वहां रुकना पड़ सकता है। इसके अलावा भी हर प्लान सामने वाले को ध्यान में रखकर ही बनाना होता है। आप अपने फैसले लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र नहीं होते ये बात आपको पहले से समझना बेहद जरूरी है।

अगर आप सुकून की तलाश में हैं और खुदके साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो सोलो ट्रैवल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। सोलो ट्रैवल के दौरान ना आप खुदके सारे फैसले लेंगे बल्कि ये आपको जीने का नया तरीका भी सिखाएगा।

हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने से आपको सिर्फ नुकसान ही नुकसान होगा। दोस्तों के साथ यात्रा करने से ट्रिप मजेदार भी हो सकती है। कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें आप किसी करीबी के साथ जीना चाहते हैं ताकि लंबे समय तक उन्हें याद किया जा सके। अगर आप दोस्तों के साथ कुछ यादें बनाना चाहते हैं तो फिर आपको साथी के साथ ही ट्रिप प्लान करना चाहिए।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article