पहाड़ियों का शहर कहलाती है यूपी की ये जगह, घूमने के लिए बहुत कुछ है खास

चित्रकूट केवल धार्मिक पर्यटन का केंद्र नहीं है। यहां इको-टूरिज्म की भी अपार संभावनाएं हैं। जिले में स्थित चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। लखनऊ, प्रयागराज, सतना और खजुराहो से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और विविधताओं के लिए प्रसिद्ध है। आगरा से अयोध्या तक, उत्तर प्रदेश में एक से एक शानदार जगहें हैं जो सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक ऐसा जिला भी है, जिसे ‘पहाड़ियों का शहर’ कहा जाता है? यह जिला है चित्रकूट।

City of Mountains in UP

पहाड़ियों का शहर कहलाता है यूपी का ये शहर (Photo: UP Tourism)

चित्रकूट न सिर्फ धार्मिक महत्व का केंद्र है, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यह क्षेत्र विंध्य पर्वतमाला की निचली श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है, जिस वजह से इसे पहाड़ियों का शहर कहा जाता है। रामायण काल से जुड़े इस पवित्र स्थल को लेकर मान्यता है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने 11 वर्षों तक वनवास बिताया था।

End of Feed