What To See in Ooty (ऊटी में घूमने के स्थल) : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी का कहर दिखने लगा है। इससे राहत के लिए लोग हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ऊटी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। नीलगिरि पहाड़ियों में बसा यह शहर अपनी असली प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर को खुशनुमा मौसम, खूबसूरत नजारे, चाय बगान और शांत झील बेहद खास बना देते हैं। इसे 'हिल स्टेशंस की रानी' भी कहा जाता है। आज हम आपको ऊटी के 10 ऐसे स्थान के बारे में बताएंगे, जहां जाकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।
Tourist Places or Spots in Ooty with Pictures
Tourist Places or Spots in Ooty with Pictures
1. ऊटी की हिमस्खलन झील - Avalanche Lake in Ooty
ऊटी से 28 किमी दूर हिमस्खलन झील पहाड़ों और हरियाली के बीच है। यह झील हर आने-जाने वाले को मंत्रमुग्ध कर देती है। इस इलाके में भूस्खलन के कारण झील का नाम भी हिमस्खलन पड़ गया। यह ट्राउट मछली पकड़ने के लिए चर्चित है। यह एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट भी है।
2. ऊटी झील - Ooty Lake
यह एक कृत्रिम झील है जिसे मछली पकड़ने के उद्देश्य से बनाया गया था। यह झील नौका विहार के लिए लोकप्रिय है। झील के किनारे साइकिल चला सकते हैं। झील के आसपास कुछ दुकानें भी स्थित हैं, जहां स्थानीय रूप से बनाए गए सामानों की बिक्री होती है।
3. एमराल्ड झील - Emerald Lake
नीलगिरी जिले के एमराल्ड गांव के पास स्थित एमराल्ड झील काफी आकर्षक है। इसे साइलेंट वैली कहा जाता है। यह ऊटी से लगभग 25 किमी दूर स्थित है। पिकनिक के लिए एक बेहतरी स्पॉट है। यहां आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके आसपास चाय बागान आपको अट्रैक्ट करेंगे। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा जरूर देखना चाहिए।
4. बॉटनिकल गार्डन - Botanical Garden in Ooty
ऊटी का बॉटनिकल गार्डन सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। 55 एकड़ भूमि में फैले इस गार्डन को फर्न हाउस, लोअर गार्डन, इटालियन गार्डन, कंजर्वेटरी और नर्सरी जैसे पांच अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। फुलों की बागवानी आकर्षित करती है। वहीं, अलग-अलग किस्म के पौधे और उनकी खूबियां भी जानने को मिलेगी।
5. डियर पार्क - Ooty Deer Park
ऊटी झील से 2 किमी की दूरी पर स्थित डियर पार्क तक सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। अलग-अलग किस्म के हिरण आपको आकर्षित करेंगे। करीब 22 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह पार्क न केवल तमिलनाडु बल्कि भारत के प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है।
6. डोड्डाबेट्टा पीक - Doddabetta Peak in Ooty
2623 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डोड्डाबेट्टा पीक नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी है। यह चोटी ट्रेकर्स का पसंदीदा स्थल है। यहां से नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां के पेड-पौधे और जीव-जंतु आकर्षण को बढ़ाते हैं।
7. कलहट्टी वाटरफॉल - Kalhatti Waterfall in Ooty
कलहट्टी वाटरफॉल सबसे सुंदर झरनों में से एक है। कालाहट्टी गांव से लगभग 2 मील की दूरी पर एक ट्रैक के माध्यम से इस वाटरफॉल तक पहुंचा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि महान हिंदू संत अगस्त्य कभी यहां रहे थे। इसकी प्राकृतिक सुंदरता निश्चित रूप से आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
8. कामराज सागर डैम - Kamaraj Sagar Dam in Ooty
पिकनिक और फिल्म शूटिंग के लिए यह लोकप्रिय स्थान है। यह डैम ऊटी बस स्टैंड से लगभग 10 किमी दूर स्थित है। सांडिनल्लाह जलाशय के नाम से भी जाना जाने वाला यह डैम सुंदर परिवेश के साथ एक शांतिपूर्ण वातावरण महसूस कराता है। यह चर्चित पिकनिक स्पॉट भी है।
9. मुदुमलाई नेशनल पार्क - Mudumalai National Park in Ooty
यह ऊटी में घूमने की एक और खूबसूरत जगह है। यह पार्क वनस्पतियों के साथ कई जंगली जानवरों की वजह से आकर्षित करता है। इसे टाइगर रिजर्व भी घोषित किया गया है क्योंकि यह लगभग 50 बाघों का घर है। यहां किराये पर गेस्ट हाउस भी उपलब्ध है, जहां आपके रहने का इंतजाम हो जाएगा।
10. मुकुर्थी नेशनल पार्क - Mukurthi National Park
नीलगिरि बायो रिजर्व का एक हिस्सा मुकुर्थी नेशनल पार्क है। यह अपनी मोहक प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध की वजह से पर्यटकों को लुभाता है। 80 वर्ग किमी में फैले इस पार्क में कई जानवरों और पक्षियों को देखा जा सकता है। इसके अंदर कुछ वाच टावर भी स्थित हैं। ट्रैकिंग के लिए भी यह एक लोकप्रिय स्थल है।
