यात्रा

IRCTC के इस खास टूर पैकेज में घूमें भूटान के कई सुंदर शहर, जानें-कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 17, 2023, 11:40 AM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR BHUTAN FROM KOLKATA WITH GIRLFRIEND, FAMILY, FRIENDS: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 9 रात और 10 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 20 तारीख यानी 20 मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। सियालदह से हसीमारा आना जाना कंचनकन्या एक्सप्रेस ट्रेन से होगा, जिसमें आपको थर्ड एसी की बर्थ मिलेगी।

Image

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें भूटान के कई सुंदर शहर।

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR BHUTAN FROM KOLKATA WITH GIRLFRIEND, FAMILY, FRIENDS: साल का पांचवां महीना मई (May) बेहद खास होता है। एक तो इस महीने में पूरे 31 दिन होते हैं और साथ ही लोग घूमने (Travel) भी इस महीने में जमकर जाते हैं। अगर आप भी मई महीने में अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife), फैमिली (Family) या दोस्तों (Friends) के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप भारत के पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) घूमने जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BHUTAN है।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 9 रात और 10 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 20 तारीख यानी 20 मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। सियालदह से हसीमारा आना जाना कंचनकन्या एक्सप्रेस ट्रेन से होगा, जिसमें आपको थर्ड एसी की बर्थ मिलेगी। इस टूर पैकेज में आप भूटान के कई सुंदर शहर घूम पाएंगे, जिनमें फुंटशोलिंग (Phuentsholing), थिंपू (Thimphu), पुनाखा (Punakha), पारो (Paro) आदि है।

टूर पैकेज के तहत फुंटशोलिंग, थिंपू और पारो में 2-2 रातें और पुनाखा में 1 रात रुकने की व्यवस्था होगी। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर लोकल रेस्टोरेंट का मिलेगा। शाम को टी या कॉफी बिस्कुट के साथ मिलेगी। साथ ही एक भूटान गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा। 5 फीसदी जीएसटी भी इस टूर पैकेज में शामिल है। भूटान में ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल है।

टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 20 मई को कोलकाता से शुरू होगा टूर पैकेज।
  • 9 रात और 10 दिन का हैटूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में घूम पाएंगे भूटान के कई सुंदर शहर।
  • लोकल रेस्टोरेंट का मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर।
  • भूटान गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा।
  • भूटान में ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल।

अब अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 80,550 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 61,200 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 55,700 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 54,500 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 50,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article