पुराने समय में क्या था गोवा का नाम, किस बीच पर सबसे ज्यादा जाते थे लोग, नहीं पढ़ी होंगी 'पूर्व के रोम' के बारे में ये बातें

what is the old name of goa (गोवा का पुराना नाम क्या है), गोवा का पहला प्रसिद्ध बीच कौन सा है : घूमना पसंद करने वालों की लिस्ट में टॉप पर गोवा का नाम रहता ही है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि गोवा क्या हमेशा से ही इतना पॉपुलर था। क्या पहले के टूरिस्ट भी इसे इसी नाम से ही जानते थे। जानें गोवा को क्यों पूर्व का रोम कहा जाता रहा है।

what is the old name of goa (गोवा का पुराना नाम क्या है), गोवा का पहला प्रसिद्ध बीच कौन सा है : गोवा का नाम सुनते ही दिमाग में नीला समंदर, सुनहरी रेत और सुकून भरी छुट्टियों की तस्वीर उभर आती है। लेकिन आज का आधुनिक और पर्यटन से भरा गोवा इतिहास में कई अलग-अलग नामों और सभ्यताओं का साक्षी रहा है। यह केवल पार्टी डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि प्राचीन भारत की समुद्री संस्कृति, व्यापारिक समृद्धि और औपनिवेशिक विरासत का जीवंत उदाहरण भी है। आइए जानते हैं कि प्राचीन काल में गोवा को किन नामों से जाना जाता था और वह कौन-सा बीच था जिसने दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

goa ka purana naam kya hai, goa beach, goa photos

गोवा को क्यों पूर्व का रोम क्यों कहते हैं

गोवा के पुराने नाम क्या है

इतिहास और पौराणिक ग्रंथों में गोवा का उल्लेख अलग-अलग नामों से मिलता है। सबसे प्रसिद्ध प्राचीन नाम गोमंतक (Gomantak) माना जाता है, जिसका जिक्र महाभारत और अन्य धार्मिक कथाओं में मिलता है। माना जाता है कि यह शब्द उर्वर भूमि और प्राकृतिक समृद्धि का प्रतीक था। समय के साथ गोवा को गोपकपट्टम, गोपकपुरी, गोवापुरी, गोवेम और गौराष्ट्र जैसे नामों से भी जाना गया। कदंब राजवंश के शासनकाल में गोपकपट्टम एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था, जहां विदेशी व्यापारी समुद्री रास्तों से पहुंचते थे।

End of Feed