Mccluskieganj Jharkhand: हिडेन जेम की तलाश में हैं लेकिन विदेश जाने का बजट नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भारत में ही मौजूद इस यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की यात्रा कर सकते हैं जो एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। हम बात कर रहे हैं झारखण्ड राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन मैक्लुस्कीगंज की जिसे झारखण्ड का मिनी लंदन भी कहा जाता है। कम बजट में शांत, रोमांटिक वातावरण आपको यहां मिल जाएगा। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ भी अगर आप कुछ नया और एडवेंचर से भरपूर जगह की तलाश में तो भी ये जगह आपके लिए परफेक्ट है।
रोमांटिक डेस्टिनेशन: यह जगह काफी शांत है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर अगर दो पल आप शांति और सुकून की में हैं तो ये जगह आपके लिए ही बनी है। यात्रा के दौरान आप यहां पुराने ब्रिटिश बंगलों और चर्चों की झलक देख सकते हैं। सनसेट देखने के लिए पतरातू वैली जा सकते हैं। ये एक ऑफबीट जगह है जहां आपको कम भीड़ देखने को मिलेगी। ट्रेकिंग के अलावा आप यहां से शानदार सनसेट देख सकते हैं। किसी स्पेशल पर्सन के साथ भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।
मंत्रमुग्ध कर देगा नजारा: खूबसूरत जंगल पहाड़ी रास्ते और चार-पांच सुंदर नदियां इसे खूबसूरत बनाती हैं। पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर घने जंगलों और शांत सड़कों पर टहलना एक बेहद खूबसूरत अनुभव होता है।
फोटोजैनिक ट्रैवल डेस्टिनेशन और स्टे ऑपशन: अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है, तो मैकलुस्कीगंज की प्राकृतिक सुंदरता और ब्रिटिश-स्टाइल बंगलों के बैकग्राउंड में फोटो क्लिक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने पर यहां अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। दो से तीन दिन की ट्रिप में रहने का खर्च तकरीबन 5000 रुपए तक हो सकता है।
लोकेशन: मैक्लुस्कीगंज का नजदीकी एयरपोर्ट रांची एयरपोर्ट है जो करीब 53 किमी दूर है। रांची से टैक्सी या बस के जरिए आसानी से मैक्लुस्कीगंज पहुंचा जा सकता है। ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो मैकलुस्कीगंज रेलवे स्टेशन रांची से सीधा जुड़ा हुआ है।
