Offbeat Destinations: वीकेंड वेकेशन के लिए बेस्ट है ये ऑफबीट डेस्टिनेशन, खूबसूरती ऐसी कि ऋषिकेश- मसूरी भूल जाएंगे

Offbeat Destinations: हाल ही में जब गुड फ्राइडे की छुट्टी पड़ी तो हर कोई ऋषिकेश- मसूरी के लिए निकल पड़ा। ऐसे में इन दोनों ही जगहों पर खूब भीड़ हो गई और ज्यादा पॉपुलेशन होने से लोग अच्छे से एंजॉय भी नहीं कर पाए। ऐसे में आपको वीकेंड वेकेशन के लिए कुछ और खूबसूरत और ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में पता होना चाहिए।

Offbeat Destinations: जैसे ही लंबा वीकेंड आता है, जैसे कि हाल ही गुड फ्राइडे की छुट्टी पड़ी तो बस फिर क्या, हर कोई बैग पैक करके घूमने निकल पड़ता है। सबसे पहले याद आती हैं वही फेमस जगहें, ऋषिकेश और मसूरी। लेकिन असली कहानी तो वहां पहुंचने के बाद शुरू होती है। जहां सोचते हैं कि गंगा किनारे बैठकर सुकून मिलेगा या पहाड़ों में ठंडी हवा खाएंगे, वहां मिलता है सिर्फ लंबा जाम, फुल होटल्स और हर जगह लोगों की भीड़। ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर ही वहीं शिफ्ट हो गया हो। नतीजा? ना ढंग से घूम पाते हैं, ना रिलैक्स कर पाते हैं और वापस आते वक्त यही सोचते हैं कि यार, ये ट्रिप था या ट्रैफिक का एक्सपीरियंस। तो क्यों ना इस बार थोड़ा हटके प्लान बनाया जाए? वही घिसी-पिटी जगहों की बजाय कुछ नए, शांत और कम भीड़ वाले ऑफबीट डेस्टिनेशन ट्राई किए जाएं। यकीन मानिए, वहां ना सिर्फ ज्यादा सुकून मिलेगा, बल्कि आपकी ट्रिप भी सच में यादगार बन जाएगी।

वीकेंड वेकेंशन के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन (pc: canva)

रेवलसर

यह एक सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है, जो दिल्ली के पास है और बौद्ध, हिंदू और सिख समुदायों के लिए धार्मिक केंद्र है। रेवलसर दिल्ली के पास सबसे आध्यात्मिक हिल स्टेशनों में से एक है क्योंकि यह झील के किनारे स्थित कई प्राचीन विहारों और मंदिरों का घर है। यह स्थान मंडी जिले में है।

End of Feed