Road Trips: गुड़गांव से बेहद पास है ये 4 हिल स्टेशन, कार से 1 दिन में कर सकते हो ट्रिप

Best Hill Stations Near Gurgaon: गुरुग्राम के आसपास कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं जहां आप एक दिन में कार से ट्रिप पर जा सकते हैं। ये ट्रिप वीकेंड पर आप प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ रोड ट्रिप करने के लिए ये सभी लोकेशन बेस्ट होंगी। सड़क मार्ग से यात्रा करना हमेशा से ही रोमांच से भरा हुआ रहता है।

Weekend Getaway Near Gurgaon: अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर कुछ वक्त शांति में बिताने के लिए शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। गुरुग्राम के बेहद पास कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स हैं जहां आप कार से 1 दिन में यात्रा कर सकते हैं। ये जगहें वीकेंड ट्रिप के लिए आदर्श लोकेशन हैं। आइए जानते हैं उन हिल स्टेशन के बारे में जिन्हें आप एक दिन में कार से ट्रिप पर जा सकते हैं।

मसूरी: उत्तराखंड में स्थित मसूरी की गुड़गांव से दूरी तकरीबन 280 किलोमीटर है। 6 से 7 घंटे में सड़क मार्ग से आप यहां पहुंच जाएंगे। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां के खूबसूरत दृश्य, शांत वातावरण आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां आप प्रसिद्ध कांटिटी फॉल, गन हिल और कैमल बैक रोड की यात्रा कर सकते हैं।

End of Feed