यात्रा

इन गर्मियों में करें महाभारत से जुड़े इस हिल स्टेशन की सैर, घुमक्कड़ों ने दिया है सतपुड़ा की रानी नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 06:03 PM IST

summer destinations in india: समर वेकेशन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस हिल स्टेशन को अपनी लिस्ट में शामिल करें। ये जगह महाभारत काल से जुड़ी है और लोग इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जानते हैं। अगर आपको अभी भी नाम नहीं याद आ रहा है तो ये लेख पढ़ें।

Image

गर्मियों की सैर के लिए ये जगह है बेस्ट

Summer destinations in India: इस बार समर वेकेशन में आपका कहां जाने का प्लान है ? अगर आपने कुछ प्लान नहीं किया है या फिर जगह का फैसला नहीं हो पा रहा है तो हम हेल्प कर देते हैं। यहां हम आपको ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जहां पहुंचना बहुत आसान है, जो बजट में आ जाएगा, जो महाभारत काल से जुड़ा है और जिस पर्यटक सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जानते हैं। हम बात कर रहे हैं पंचमढ़ी की।

मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। सतपुड़ा पर्वत माला पर बसे इस शानदार टूरिस्ट स्पॉट को सतपुड़ा की रानी उपनाम से भी जाना जाता है। समुद्रतल से लगभग 1100 मीटर की ऊंचाई पर बसा पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है। सिंध व सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरे इस स्थान की सुंदरता भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Sunset Point in Pachmarhi

Sunset Point in Pachmarhi

पचमढ़ी का मौसम

पचमढ़ी का तापमान सर्दी के मौसम में तापमान 4.5 डिग्रीसेल्सियस से लेकर गर्मी के मौसम में 35 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। साल भर सामान्य रहने वाले तापमान के कारण पर्यटक यहां साल भर घूमने आते हैं। इसलिए इसे मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा पर्यटन केन्द्र माना जाता है जहां साल के किसी भी महीने में घूमने जाया जा सकता है। यदि आप जंगली जानवरों को देखने का शौक रखते हैं तो गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा तथा अन्य जंगली जानवर बड़ी ही सहजता से देखने को मिल जाएंगे।

Pachmarhi Hill Station

Pachmarhi Hill Station

पचमढ़ी की कहानी

ऐसे तो पचमढ़ी नाम दो शब्दों से मिलकर बना है पंच+मढ़ी जिसका अर्थ हैं पंच= पांच और मढ़ी= गुफा। जिसके पीछे एक मान्यता है कि यहां 5 गुफाएं स्थित हैं जिनका निर्माण महाभारत काल में 5 पांडवों ने अपने वनवास के दौरान किया था। ये सभी गुफाएं पर्वत के एक ऊंचे शिखर पर मौजूद हैं।

पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल

1. जटाशंकर

जटाशंकर एक बेहद पवित्र गुफा है जो पंचमढ़ी कस्बे से 1.5किमी दूर स्थित है। जहां पहुंचने के लिए आपको पैदल चलना पड़ता है। इस गुफा में प्राकृतिक रूप से बना शिवलिंग भी विराजमान है। और इसके पास स्थित एक मंदिर में एक ही शिला से निर्मित हनुमान जी की एक प्राचीन प्रतिमा भी स्थित है।

2.पांडव गुफा

यहां प्राचीन कालीन 5 गुफाएं हैं, जिन्हें पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल का माना जाता है। इस गुफाओं के पास एक बेहद खूबसूरत गार्डन भी है। इस प्राचीन 5 गुफाओं को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया गया है।

Pachmarhi Caves

Pachmarhi Caves

3.राजेंद्र गिरी

इस पहाड़ी का नाम भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखा गया है। क्योंकि राष्ट्रपति होने के बाद राजेंद्र प्रसाद एक बार यहां आकर रुके थे। यहां उनके लिए रविशंकर भवन बनवाया गया था। इस शानदार भवन के चारों तरफ प्रकृति की सुंदरता फैली हुई है।

4. खूबसूरत वॉटरफाल

Bee Falls in Panchamarhi

Bee Falls in Panchamarhi

पचमढ़ी में स्थित रजत जल प्रपात 350 फुट ऊंचाई से गिरने वाला एक बेहद खूबसूरत वॉटरफाल है। इतनी ऊंचाई से गिरता हुआ जल एकदम दूधिया चांदनी की तरह दिखाई पड़ता है।

पचमढ़ी कैसे पहुंचा जा सकता है

पचमढ़ी सड़क मार्ग से भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। पंचमढ़ी के सबसे निकट रेलवे स्टेशन पिपरिया रेलवे स्टेशन है जो यहां से लगभग 50किमी दूर है। इसके साथ ही हवाई मार्ग से आने के लिए भोपाल और नागपुर हवाई अड्डे यहां सबसे निकट हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article