यात्रा

होली के रंगों में डूबकर होगा अनूठा अनुभव, इस मार्च घूम आइए टॉप 3 डेस्टिनेशन

Holi Destination In India: होली का त्योहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर इस पर्व को स्पेशल बनाने के लिए आप किसी खास डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो भारत में कई बेहतरीन जगहे हैं जहां होली के रंगों में डूबकर एक अनोखा अनुभव होगा। इन जगहों पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

holi destination

Best Places To Celebrate Holi In India: पूरे देश में धूमधाम से होली का प्रसिद्ध और रंगीन त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। खुशियों का प्रतीक ये त्योहार हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इसे और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप मार्च के महीने में इन 3 डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर जाकर होली के रंगों में डूबकर आपको अनूठा अनुभव होगा। इन 3 डेस्टिनेशन को आप मार्च में अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मथुरा और वृंदावन: मथुरा-वृंदावन भगवान कृष्ण की नगरी है जहां होली का उत्सव पूरे उत्साह और जोश से मनाया जाता है। यहां पर लट्ठमार होली और फूलों की होली खेली जाती है। मथुरा और वृंदावन में रंगों की मस्ती को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

जयपुर: पिंक सिटी जयपुर में होली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। जयपुर की होली यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही माहौल के कारण और भी ज्यादा खास हो जाती है जिसका अनुभव लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर करना चाहिए। यहां आप पैलेस होली, होलिका दहन का आनंद ले सकते हैं।

गोवा: नए साल और क्रिसमस के मौके पर तो आप गोवा गए होंगे लेकिन, इस बार होली के मौके पर यहां जाने का प्लान करें। गोवा में होली को शिग्मोत्सव या शिग्मो के नाम से जाना जाता है। ये 14 दिनों तक चलने वाला फेस्टिवल होता है जो बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article