Historical Sites Built by Women: महिलाओं द्वारा बनवाए गए या महिलाओं के योगदान से स्थापित खास स्थानों के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। अगर आपको ऐतिहासिक जगहे घूमना पसंद है तो हम आपके लिए ऐसी खास जगहों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो महिलाओं के द्वारा बनवाई गई हैं।
Historical Sites Built by Women,
मिरजान किला: कर्नाटक में स्थित मिरजान किला गोकर्ण से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित है। 16वीं सदी का यह किला सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक होने के साथ ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस किले का निर्माण गेरोप्पा की रानी चेन्नाभैरदेवी ने करवाया था। किले के भीतर कई कमरे और संरचनाएं हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।
महारानी शंकर मंदिर: जम्मू और कश्मीर में स्थित महारानी शंकर मंदिर गुलमर्ग के खूबसूरत घास के मैदानों के बीच खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करता है। लाल छत वाला यह मंदिर 1915 में महाराजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया ने बनवाया था। मोहिनेश्वर शिवालय के नाम से जाने जानी वाली ये जगह भगवान शिव को समर्पित है।
रानी की वाव: गुजरात में स्थित रानी की वाव गुजरात में स्थित सबसे पुरानी और शानदार बावड़ियों में से एक है। चौलुक्य राजवंश की रानी उदयमती ने अपने पति भीमदेव प्रथम के सम्मान में 1063 में इसका निर्माण करवाया था।
एतमादुद्दौला का मकबरा: उत्तर प्रदेश में स्थित एतमादुद्दौला के मकबरा का निर्माण जहांगीर की पत्नी, बेगम नूरजहां ने 1622 और 1628 के बीच करवाया था। ये बेहतरीन संगमरमर का मकबरा एक बेटी की ओर से अपने पिता मीर गयास बेग को श्रद्धांजलि है। एतमादुद्दौला का मकबरा पर्यटकों के बीच काफई ज्यादा पॉपुलर है।
