मार्च में ही घूमना चाहते हैं हिल स्टेशन तो यहां का बना लें प्‍लान, वीकेंड पर ही पहुंच जाइए इन खास जगहों पर जो हैं दिल्ली से बेहद करीब

ये मार्च का महीना है और गर्मियां अब शुरु हो चुकी हैं, तो चाहे मौसम की मांग हो, ताजा हवा का बहाना हो या थोड़े आराम का, इसी महीने हिल स्टेशन घूमना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खास हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं जो दिल्ली से बहुत नजदीक हैं।

Places to visit in March From Delhi: हर मौसम में हर जगह की अपनी अलग खूबसूरती होती है। अच्छी ताजा हवा, ठंडे मौसम और आपाधापी से एक ब्रेक की जरूरत अगर आपका मन हिल स्टेशन की ओर मोड़ रही है तो कोई बात नहीं हम आपके लिए दिल्ली से सबसे नजदीक के कुछ हिल स्टेशनों की लिस्ट लेकर आए हैं। तो बस सारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी वीकेंड में समय निकाल कर पहुंच जाइए इन खास जगहों पर।

hill stations near Delhi to visit in March

hill stations near Delhi to visit in March

Hill Stations Near Delhi Weekend Trip ke Liye

1. लैंसडाउन

दिल्ली से करीब 250 किलोमीटर दूर पड़ने वाले इस खास हिल स्टेशन एक शांत और सुंदर जगह है। साढ़े पांच घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। मार्च का महीना लैंसडाउन घूमने के लिए अच्छा समय है क्योंकि इस समय फूल खिल रहे होते हैं और मौसम तरोताजा रहता है। इस समय टिप-इन-टॉप व्यूपॉइंट से शिवालिक के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है। प्राकृतिक सुंदरता से भरा और चीड़-देवदार के घने जंगलों के बीच बसी यह जगह प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट है।

End of Feed