इन जगहों पर साल भर जमीन से आता है गर्म पानी, घूमिए देश के सबसे खास हॉट वॉटर स्प्रिंग

Famous Hot Water Springs: देश में इतने तरह की अनोखी जगहें हैं जो घूमना शुरु करें तो एक जीवन कम पड़े। लेकिन हम आपको कुछ खास जगहें घूमने की सलाह देते हैं, जिनको तो मौका रहते जरूर देख-घूम लेना चाहिए। इसी कड़ी में हम आपको बता रहे हैं प्राकृतिक रूप से मौजूद गर्म पानी के सोतों जिन्हें हॉट वॉटर स्प्रिंग भी कहते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास हॉट वॉटर स्प्रिंग्स के बारे में।

Hot Water Springs Of India: प्राकृतिक रूप से किसी कुंड या तालाब में आने वाला गर्म पानी मन में कौतूहल तो पैदा करता ही है साथ ही इसमें नहाने का मजा बिलकुल जकूजी जैसा महसूस होता है। अगर आपकी कभी ऐसी किसी जगह जाने की प्लानिंग हो तो हम आपको कुछ जगहें बताते हैं, जो अपने गर्म पानी के सोतों के लिए मशहूर हैं। ये कई बार अपने धार्मिक और ऐतिहासिक कारणों से प्रसिद्ध होते हैं लेकिन इन हॉट वॉटर स्प्रिंग में कई औषधीय खूबियां भी होती हैं। आइए देखते हैं कुछ जगहें।

मणिकरण गर्म पानी का कुंड: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मणिकरण गर्म पानी का झरना भारत के सबसे प्रसिद्ध और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण झरनों में से एक है। यह झरना पार्वती नदी के किनारे स्थित है और यह स्थान हिंदू और सिख दोनों के लिए पवित्र माना जाता है। यह झरना मणिकरण साहिब गुरुद्वारा और राम मंदिर के पास स्थित है, जिससे यह धार्मिक और पर्यटन दोनों लिहाज से है। मणिकरण पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर है, जो यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। कसौल से मणिकरण तक टैक्सी और बस आसानी से उपलब्ध हैं।

End of Feed