यात्रा

भूल जाओगे फॉरेन- वॉरेन, बजट में घूम आएं भारत में छिपी विदेश जैसी जगहें

Foreign Like Places In India: विविधता से भरे देश भारत में कहीं बर्फीले पहाड़ हैं तो कहीं खूबसूरत समुद्र कहीं रेत है तो कहीं 24 घंटे बारिश ऐसे में कुछ ऐसी बेहतरीन जगहें हैं जहां जाकर आपको विदेश वाली वाइब आ जाएगी। अगर आप कम बजट में विदेशी जगह का मजा लेना चाहते हैं, तो इन 3 जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image

foreign like places in India

Foreign Like Places In India: घूमने-फिरने का शौक है लेकिन, विदेश जाने का बजट नहीं है? टेंशन लेने की कोई बात नहीं है क्योंकि हमारे देश भारत में ही कुछ ऐसी जगहे हैं जहां जाकर आपको फॉरेन वाली फील आ जाएगी। हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं, जहां के नजारे आपको विदेश की याद दिला देंगे। कुछ जगहें तो ऐसी हैं जो खूबसूरती और सुंदरता में विदेश को भी फेल करती हैं।

स्पीति वैली: हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति वैली पहाड़ों, बौद्ध मठों और तिब्बती संस्कृति के कारण फेमस है। इस जगह जाकर आपको तिब्बत की याद आ जाएगी। शांति और सुकून पसंद करने वालों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्पीति वैली में आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

पुदुचेरी: पुदुचेरी की यात्रा का आप प्लान कर सकते हैं। फ्रेंच कॉलोनी, रंग-बिरंगी इमारतें, कोबलस्टोन सड़कों और समुद्र के किनारे के कैफे कारण पुदुचेरी को मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। यहां आपको फ्रांस में होने का एहसास हो जाएगा। बता दें कि कभी यह फ्रेंच कॉलोनी हुआ करती थी जिसकी छाप अभी भी आपको देखने को मिल जाएगी।

अंडमान और निकोबार: भारत में रहकर अगर आप मालदीव वाली वाइब चाहते हैं तो आपको अंडमान और निकोबार का रुख करना चाहिए। साफ पानी और सफेद रेत वाले समुद्री तट के लिए ये द्वीप जाना जाता है। एडवेंचर एक्टिविटी जैसे स्कूबा डाइविंग तथा स्नॉर्कलिंग का मजा यहां आप ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article