भीषण गर्मी से बचने के लिए घूम आएं पहाड़ों की ये 5 स्पेशल जगह, वीकेंड में बना लें प्लान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 14, 2023, 08:52 AM IST

Best Summer Destination in the Mountains: अगर आप एक साथ दो सुंदर और बढ़िया जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आपको जरूर हरिद्वार और ऋषिकेश जाना चाहिए। हरिद्वार और ऋषिकेश गर्मियों में घूमने लायक जगहों में से बेहद खास है।

Best Summer Destination in the Mountains: जून (June) के महीने में गर्मी का सितम (Heat Stroke) सातवें आसमान पर होता है। खासतौर से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों (North India States) में लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान रहते हैं। स्कूली बच्चे भी गर्मियों की छुट्टियों (Summer Holidays) में घर पर ही कैद होकर रह जाते हैं। वहीं जून के महीने की भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए कुछ लोग पहाड़ों (Mountains) की ओर निकल जाते हैं। अगर आप भी वीकेंड (Weekend) में अपने बच्चों संग पहाड़ों पर जाने की सोच रहे हैं तो आज हम आप कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप गर्मी के मौसम में वीकेंड के दौरान परिवार (Travel) संग गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के साथ ही खूब मस्ती भी कर सकते हैं।

गर्मी से बचने के लिए वीकेंड में जरूर जाएं पहाड़ों की ये स्पेशल जगह (Special places in mountains during the Weekend)

नैनीताल (Nainital)

भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए नैनीताल एक शानदार और सुंदर जगह। देश के सभी राज्यों से हर महीने टूरिस्ट यहां घूमने जरूर आता है। खासतौर से मई और जून के महीने में नैनीताल में काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां का मौसम काफी सुहाना होता है। अगर इस दौरान बारिश हो जाए तो आपको मई-जून के महीने में ही दिसंबर-जनवरी की ठंड देखने को मिल जाएगी। नैनीताल में घूमने की कई सारी जगहें हैं। इसके अलावा नैनीताल के आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। आप वीकेंड से आराम से नैनीताल जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें कि वीकेंड के दौरान काफी ज्यादा भीड़भाड़ होती है।

शिमला (Shimla)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला उत्तर भारत में एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। शिमला गर्मियों में घूमने की सबसे फेमस जगहों में से एक है। आप आपने परिवार के साथ शिमला आकर फुल मस्ती कर सकते हैं। खासतौर से बच्चे तो यहां आकर काफी ज्यादा खुश होते हैं। शिमला का मौसम आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। शिमला में देश के साथ विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं। शिमला में घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। साथ ही यहां अच्छे-अच्छे होटल और कैफे भी हैं।

हरिद्वार और ऋषिकेश (Haridwar & Rishikesh)

अगर आप एक साथ दो सुंदर और बढ़िया जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आपको जरूर हरिद्वार और ऋषिकेश जाना चाहिए। हरिद्वार और ऋषिकेश गर्मियों में घूमने लायक जगहों में से बेहद खास है। हरिद्वार और ऋषिकेश साथ ही में है। यहां आकर आप काफी जगह घूम सकते हैं, जिनमें त्रिणेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला खास है। इसके अलावा आप गंगा में डुबकी भी लगा सकते हैं। साथ ही आप ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं। साल के 12 महीनों में यहां देश समेत विदेशों से टूरिस्ट घूमने आते हैं। मई-जून के महीने में वीकेंड में आप यहां आ सकते हैं। यहां चलने वाली हवा और मौसम से आपका दिल खुश हो जाएगा।

रानीखेत (Ranikhet)

पहाड़ों पर घूमने के लिए रानीखेत एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। शहरों की हलचल और शोर-शराबे से दूर रानीखेत एक अलग ही फील देता है। यहां का मौसस आपको यहां से जाने से रोकने के लिए जरूर मजबूर करेगा। वीकेंड में रानीखेत आना एक बढ़िया ऑप्शन है। रानीखेत में घूमने की कई सारी जगहें हैं, जिनमें मंदिर खासतौर से हैं। इसके अलावा आप यहां आकर जंगल-थीम वाले आशियाना पार्क में बच्चों के साथ मजे कर सकते हैं। इसके साथ ही चौबटिया गार्डन में घूमने के साथ ही गोल्फ कोर्स में गोल्फिंग का मजा भी ले सकते हैं।

मैक्लोडगंज (Mcleodganj)

गर्मियों में पहाड़ों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की लिस्ट में मैक्लोडगंज का भी नाम है। गर्मियों में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए मैक्लोडगंज जा सकते हैं। यहां का मौसम हमेशा ठंडा और स्वास्थ्यप्रद रहता है। मैक्लोडगंज अपने आरामदायक कैफे और मठों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। वीकेंड पर मैक्लोडगंज जाना एक बढ़िया ऑप्शन है। यहां आने पर आप कई और जगह भी घूम सकते हैं, जिनमें भागसू वाटरफॉल, त्रिउंड ट्रेक, नामग्याल मठ खासतौर से है। बच्चे यहां आकर काफी ज्यादा खुश होते हैं।

End of Feed