यात्रा

बजट की वजह से नहीं बना पा रहे हैं गोवा का प्लान? घूम आएं कर्नाटक में छिपी ये स्वर्ग सी जगह

गोवा घूमने का प्लान करना चाहते हैं लेकिन, बजट के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। कर्नाटक के तट पर एक ऐसी प्यारी सी जगह बसी है जिसकी अछूती खूबसूरती आपको गोवा से बेहतर आनंद देगी। यहां आप समुद्र तटों के अलावा प्राचीन मंदिरों के भी दीदार कर सकते हैं।

Image

gokarna

Karnataka Tourism: घूमने-फिरने वाले पर्यटकों के लिए गोवा की यात्रा हमेशा ही बकेटलिस्ट में होती है। हालांकि, ज्यादातर पर्यटक कम बजट की वजह से गोवा का प्लान नहीं कर पाते हैं ऐसे में आप कर्नाटक के किनारे बसे एक ऐसे शहर की यात्रा का प्लान कर सकते हैं जिसकी खूबसूरती और शांति के चर्चे दूर-दूर तक हैं। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक में कारवार के तट पर मौजूद गोकर्ण की जो अपने समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों और लुभावने दृश्यों की वजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

पिछले कई वर्षों से ये जगह विदेशी सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में आप भी कम बजट में छुट्टियों का पूरा मजा लेने के लिए गोकर्ण की यात्रा कर सकते हैं। ये जगह आपको गोवा से भी बेहतर आनंद दे सकती है। यहां कई बीच हैं, इनमें सबसे प्रसिद्ध ओम बीच है।

आध्यात्मिक साधकों और रोमांच प्रेमियों दोनों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। भीड़भाड़ से दूर समुद्र तटों का मजा लेने के लिए कुडले बीच, हाफ मून बीच और पैराडाइज बीच की यात्रा आप कर सकते हैं।

हरे-भरे जंगल के रास्तों और चट्टानों के किनारे से होते हुए और समुद्र तटों तक की ट्रैकिंग करना आपको रोमांच से भर देगा। कयाकिंग, पैरासेलिंग और जेट-स्कीइंग जैसे कई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी हैं जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं। गोकर्ण में समुद्र तटों पर कैफे और सुंदर होमस्टे हैं जहां आप रुक सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article