यात्रा

Gir National Park: गिर नेशनल पार्क में कर आएं जंगल सफारी, यादगार रहेगा सफर

भारत के गुजरात राज्य में स्थित Gir National Park पर्यटकों को खासा लुभाता है। शेरों को करीब से उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए आपको गिर वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा अपने बकेटलिस्ट में शामिल करनी चाहिए। लाइफ में कम से कम एक बार ये यात्रा आपको जरूर करना चाहिए।

Image

Gir National Park

Gir National Park Safari: गिर नेशनल पार्क गुजरात राज्य में स्थित ऐतिहासिक वन्यजीव पार्क है। लगभग 1,412 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला गिर वन्यजीव अभयारण्य और गिर नेशनल पार्क पारडी, द्वारका, और कच्छ जिलों के मध्य स्थित है। बच्चे हो यां बड़े घूमने-फिरने वालों के लिए ये यात्रा बेहद मनोरम होगी। जंगली जानवरों को करीब से उनके प्राकृतिक आवास में देखने के साथ ही आप यहां जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। वन्यजीव प्रेमी और जंगल की अद्भुत दुनिया का अनुभव करने के लिए आपको लाइफ में कम से कम एक बार इसकी यात्रा जरूर करना चाहिए।

प्रमुख आकर्षण: गिर नेशनल पार्क का प्रमुख आकर्षण एशियाई शेर है। एशियाई शेरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर गिर नेशनल पार्क आपको देता है। पार्क में शेरों का संरक्षण किया जा रहा है जिसके चलते उनकी संख्या काफी बढ़ भी चुकी है।

वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग: जंगल की अद्भुत दुनिया का अनुभव सफारी से करने के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों के लिए ये जगह स्वर्ग है। पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां जिसमें किंगफिशर, पलास हरन, बत्तख शामिल हैं उन्हें आप करीब से देख सकते हैं।

पहुंचने का रास्ता: गिर नेशनल पार्क से नजदीकी एयरपोर्ट राजकोट और भावनगर है। सोमनाथ, राजकोट, और वेरावल गिर नेशनल पार्क के नजदीकी रेलवे स्टेशन है। एयरपोर्ट या फिर रेलवे स्टेशन पहुंचकर टैक्सी या बस द्वारा आप यहां तक पहुंच सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article