Vietnam Tourism: वियतनाम का पर्यटन अपने चरम पर है। दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पर्यटन स्थल वियतनाम ही है। वियतनाम दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, जिसमें भारतीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वियतनाम 2024 में रिकॉर्ड 17.5 मिलियन विदेशी पर्यटकों के साथ सिंगापुर से भी आगे निकल गया है।
वियतनाम ने सिंगापुर के अलावा थाईलैंड को भी पीछे छोड़ा है। 2024 के पहले दो महीनों में ही, देश में लगभग 4 मिलियन विदेशी पर्यटक आए जो पिछले वर्ष की तुलना में 30.2% ज्यादा है। अनुमान है कि 23 मिलियन आगंतुकों के साथ वियतनाम 2025 के अंत तक रैंकिंग में मलेशिया से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।
मालूम हो कि वियतनाम की यात्रा करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। 2023 में, देश ने नई इलेक्ट्रॉनिक वीजा नीतियां शुरू कीं, जिसका फायदा अब उसे हो रहा है। बिना वीजा के पर्यटकों को यहां 90 दिनों तक ठहरने की अनुमति है। इसके अलावा ज्यादा नॉनस्टॉप एयरलाइन विकल्पों ने भी वियतनाम के टूरिज्म को बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।
बता दें कि टूरिज्म के और भी ज्यादा विकास के लिए 2025 की शुरुआत में हो ची मिन्ह सिटी के नजदीक नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि नई पहल से देश की आगंतुक क्षमता 25 मिलियन तक पहुंच सकती है। वियतनाम एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन शक्ति के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है।
