यात्रा

Uttarakhand Homestay: होटल नहीं इस बार घर के माहौल से लें छुट्टियों का मजा, इस तरीके से करें होम स्टे की बुकिंग

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 24, 2023, 12:22 PM IST

Uttarakhand Homestay Booking: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोग घूमने के लिए उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है और इस वजह से वहां होटल आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जो होटल उपलब्ध भी हैं, वहां काफी महंगा किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं होमस्टे बुक करने का तरीका, जहां आप सस्ते में ठहर सकते हैं।

Image

Home Stay in Uttarakhand

Uttarakhand Homestay Booking: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोग घूमने के लिए उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। हर सप्ताह लाखों लोग उत्तराखंड में प्रकृति के बीच सैर सपाटा करने पहुंच रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है और इस वजह से वहां होटल आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जो होटल उपलब्ध भी हैं, वहां काफी महंगा किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में लोगों के पास ठहरने की जगह पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में आप एक होमस्टे तलाश सकते हैं। होमस्टे आपको होटल से सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं होमस्टे बुक करने का तरीका, जहां आप सस्ते में ठहर सकते हैं।

क्या है होमस्टे What is Homestay

होमस्टे (Homestay) पर्यटकों के रुकने के लिए एक सुविधा है जोकि घर की तरह होती है। होमस्टे (Homestay) में आपको बंगले से लेकर एक झोपड़ी नुमा मकान तक उपलब्ध हो सकता है, जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। अगर आप सिर्फ घर का खाना पसंद करते हैं तो होमस्टे से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

How to book Homestay in Uttarakhand

उत्तराखंड में लोगों ने अपने घरों में कुछ कमरे होमस्टे के मकसद से तैयार कर रखे हैं। होमस्टे में पर्यटकों को कम बजट में रुकने की और खाने की सुविधा मिल जाती है, वहीं लोगों को इससे रोजगार मिल रहा है। होमस्टे का कल्चर काफी तेजी से फल फूल रहा है। आप उत्तराखंड में ऑनलाइन होमस्टे की बुकिंग कर सकते हैं। आप उत्तराखंंड पर्यटन की वेबसाइट https://uttarakhandtourism.gov.in/ से होमस्टे की लिस्ट देख सकते हैं और बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप विश्वसनीय वेबसाइट booking.com/agoda.com से भी होमस्टे की बुकिंग कर सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article