Unique Travel Destinations: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा ही किसी नई और यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। लेकिन, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्क लाइफ बैलेंस को मैनेज करना एक बहुत बड़ा मुद्दा बन चुका है। घूमने-फिरने के दौरान लोग ऐसा माहौल चाहते हैं जहां काम के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार, दोस्तों और खुद के लिए भी समय मिल सके। दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां यह बैलेंस काफी बेहतर माना जाता है और आप इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
डेनमार्क: डेनमार्क में कर्मचारियों के लिए 37 घंटे का कार्य सप्ताह और लंबी छुट्टियों की व्यवस्था है, जो उन्हें अपनी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भरपूर मौका देती है। यहां काम के घंटे कम होते हैं और लोगों को परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी जाती है। यही वजह है कि यह देश हमेशा हैप्पीनेस इंडेक्स में टॉप पर रहता है।
नीदरलैंड्स: नीदरलैंड्स वर्क-लाइफ बैलेंस के मामले में काफी आगे है जहां घूमने जाने का आप प्लान कर सकते हैं। यहां पार्ट-टाइम जॉब्स आम हैं और कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार काम कर सकते हैं। इससे लोगों का स्ट्रेस काफी कम रहता है।
स्वीडन: यहां लागोम की अवधारणा काफी प्रसिद्ध है, जिसका मतलब है संतुलन में जीना। स्वीडन में कर्मचारियों को बहुत सारे बेनिफिट्स मिलते हैं, जैसे लंबी छुट्टियां और पेरेंटल लीव।
फिनलैंड: फिनलैंड में कामकाजी लोग अपने कार्य के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत जिंदगी का भी ध्यान रखते हैं। यहां की सरकार ने वर्क लाइफ बैलेंस को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। फिनलैंड में 4 दिन का कार्य सप्ताह और 30 दिन की छुट्टी का प्रावधान है, जो कामकाजी लोगों को मानसिक आराम प्रदान करता है।
जर्मनी: जर्मनी भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां समय की पाबंदी के साथ काम किया जाता है, लेकिन ऑफिस टाइम खत्म होते ही लोग पूरी तरह से काम से अलग हो जाते हैं। इससे पर्सनल लाइफ पर अच्छा असर पड़ता है।
