Must Visit Tourist Destination: मार्च-अप्रैल के महीने में कहां घूमने जाएं इसको लेकर अब आपको किसी भी तरह का तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। विदेश जाने की प्लानिंग की झंझट को इसबार अलविदा कहकर भारत में छिपी इन 3 जगहों की यात्रा आपको रोमांच से भर देगी। ये यात्रा आपको पूरी तरह से ताजगही से भर देगी और नया अनुभव देगी। लाइफ में कम से कम एक बार आपको इन 3 जगहों की यात्रा जरूर करनी चाहिए। कम पैसों में एक्सप्लोर करने के लिए ये तीनों जगहें बेस्ट है।
ज्योलिकांग: अरुणाचल प्रदेश के जीरो घाटी में स्थित ज्योलिकांग की यात्रा आपको अपने बकेटलिस्ट में शामिल करनी ही चाहिए। शांतिपूर्ण और हरे-भरे गांव के रूप में भारत में छिपी हुई एक अनोखी जगह है। यहां की पहाड़ियां, घास के मैदान और आदिवासी संस्कृति आपको कुछ नया सीखने का मौका देंगे।
जैसलमेर: राजा-महाराजा वाली वाइब के लिए आपको राजस्थान के जैसलमेर का रुख करना चाहिए। जैसलमैर गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर है। यहां डेजर्ट सफारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगीन बाजार आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे।
गंगटोक: सिक्किम राज्य का एक प्रमुख पर्वतीय स्थल गंगटोक की यात्रा आपको हमेशा याद रहेगी। यहां की सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण पर्यटकों को हमेशा से अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। तेलकोझी झरने, मगन डोंग, ताशी व्यू पॉइंट यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
