अगरतला से डम्बूर लेक तक, त्रिपुरा का पूरा ट्रैवल प्लान, 5 दिन की होगी ट्रिप

IRCTC Tour Package: त्रिपुरा भारत के नॉर्थ-ईस्ट का एक खूबसूरत राज्य है। यहां का मौसम सुहावना और नेचर बहुत ही शानदार है, इसलिए ये जगह घूमने के लिए बढ़िया मानी जाती है। यहां आपको मंदिर, ऐतिहासिक जगहें, नदियां और रॉक कार्विंग्स सब देखने को मिलती हैं। 5 दिन की ये मजेदार ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी जानकर फटाफट से आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने 'BLISSFUL TRIPURA' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में भारत में मौजूद एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थलों की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। त्रिपुरा एकदम फुल पैसा वसूल डेस्टिनेशन है। जहां खूबसूरत नजारे और दिल जीत लेने वाली मेहमाननवाजी सब कुछ मिलता है। 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

Tripura tour package

त्रिपुरा का पूरा ट्रैवल प्लान

4 अप्रैल 2026 को इस मजेदार ट्रिप की शुरुआत होगी। आप अगरतला एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से होटल जाकर चेक-इन करेंगे। शाम को लोकल मार्केट घूमने निकल सकते हैं, थोड़ा शॉपिंग-वॉपिंग करो, फिर डिनर करके होटल में आराम। अगले दिन सुबह-सुबह जल्दी उठकर Unakoti घूमने जाएंगे। ये जगह अपने पत्थरों पर बनी शानदार नक्काशी के लिए फेमस है। घूमकर वापस अगरतला लौटेंगे, डिनर करेंगे और होटल में रुकेंगे

End of Feed