Trips Beyond Kerala Backwaters: जब भी पर्यटक भारत में बोटिंग के बारे में विचार करते हैं तो हमेशा शांत केरल बैकवाटर का विकल्प चुनते हैं लेकिन, इस बार आप अपने बकेटलिस्ट का विस्तार कर सकते हैं। भारत में बोटिंग सिर्फ परिवहन का एक तरीका नहीं है बल्कि यह आपको उन परिदृश्यों, संस्कृतियों और पारिस्थितिकी तंत्रों की झलक प्रदान करता है जो अछूते और अदृश्य हैं। ऐसे में अगर आप हटकर ट्रैवल प्लान करने का सोच रहे हैं तो इस बार कुछ नए विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
trips beyond Kerala backwaters
इस अनुभव के लिए आपको विदेश जाने की भी जरूरत नहीं है। विदेश आपके लिए जितने विकल्प प्रदान करता है, उससे कहीं ज़्यादा विकल्प भारत में ही मौजूद हैं जो आपको सुंदरबन मैंग्रोव से लेकर गंगा के दिव्य तटों तक ले जाएंगे। भारत में खूबसूरत नाव की सवारी सुंदरता और रोमांच से भरपूर होती है।
सुंदरबन मैंग्रोव क्रूज (Sundarbans Mangrove Cruise West Bengal): दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव डेल्टा में सुंदरबन क्रूज आपको एक जीवंत एहसास प्रदान कर सकता है। सुंदरबन रहस्यमय रॉयल बंगाल टाइगर, खारे पानी के मगरमच्छों और शानदार और अनोखे पक्षियों का घर है। दूसरी दुनिया से प्रकृति के साथ एक अनुभव को करीब से महसूस करने के लिए इस बार आप अपनी बकेटलिस्ट में सुंदरबन मैंग्रोव क्रूज को शामिल कर सकते हैं।
ब्रह्मपुत्र क्रूज (Brahmaputra River Cruise Assam): भारत की सबसे शानदार नदी यात्रा में ब्रह्मपुत्र क्रूज का नाम भी आता है। यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको शुद्ध प्राकृतिक सुंदरता से जोड़ने का काम करता है। चाय के बागानों, आदिवासी गांवों, प्राचीन मंदिरों और काजीरंगा जैसे वन्यजीव अभयारण्यों से होकर आपकी यात्रा गुजरेगी। शानदार अनुभव के लिए लाइफ में कम से कम आपको एक बार इसका चयन करना ही चाहिए।
