World Oldest Island: घूमने फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक रोमांचक यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसी भूमि पर कदम रख रहे हैं जहां बहुत पहले की दुनिया के अवशेष मौजूद हों। इस जगह की यात्रा ना केवल आपको मंत्रमुग्ध कर देगी बल्कि यहां के अद्भुत नजारे आपका दिन बना देंगे।
travel destination
हम बात कर रहे हैं मेडागास्कर की जिसे दुनिया का सबसे पुराना द्वीप कहा जाता है। लगभग 88 मिलियन साल पहले सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवाना से अलग हुआ ये द्वीप खूबसूरती का प्रतीक है। यह सिर्फ एक डेस्टिनेशन नहीं है बल्कि एक जीवंत संग्रहालय की यात्रा है, जहां प्रकृति और संस्कृति का मिलन होता है।
वाइल्डलाइफ का अगर आपको शौक है तो ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। मेडागास्कर में ऐसे जानवर हैं जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। लीमर से लेकर फॉसा तक आपको सबकुछ यहां देखने को मिल जाएगा। दुनिया का सबसे खूबसूरत वन्यजीव सिर्फ इसी द्वीप पर है, इसलिए कुछ अलग हटकर देखने का यह एक दुर्लभ मौका है।
प्राचीन इतिहास में रूची रखने वाले पर्यटकों के लिए यहां कई तरह के भूभाग हैं। पूर्व में मासोआला नेशनल पार्क, पश्चिम में त्सिंगी डी, दक्षिण में सूखे कांटेदार जंगल इस जगह को खास बनाते हैं। यहां हर क्षेत्र अलग-अलग दिखता है, जो लाखों वर्षों से आकार ले रहा है। मेडागास्कर के तट पर कुछ बेहतरीन बीच विकल्प भी मौजूद हैं। आरामदेह ठहराव के लिए पर्यटक इन बीच की यात्रा कर सकते हैं।
