यात्रा

Places To Visit In South India: प्रकृति और विरासत का अनूठा उदाहरण है दक्षिण भारत, इन छुट्टियों में जरूर बना लें यहां घूमने का प्लान

Places To Visit In South India: दक्षिण भारत में हर तरह के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ है। प्रकृति प्रेमियों से लेकर इतिहास तो धर्म कर्म से जुड़े लोगों के लिए भी। ऐसे में इन गर्मियों में आपको भारत के इस हिस्से की संस्कृति, भोजन और मेहमाननवाजी को करीब से देखना ही चाहिए।

Image

Places to visit in South India

Places To Visit In South India: वैसे तो भारत का हर हिस्सा अपनी संस्कृति तो प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। लेकिन गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए तो नदी, पहाड़, झरनों और जंगलों का सबसे खूबसूरत रूप देखने के लिए आपको दक्षिण भारत की सैर जरूर करनी चाहिए। दक्षिण भारत अपने आकर्षक समुद्री तटों, हरे-भरे पहाड़ों, प्राचीन मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहाँ के राज्य—तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना आदि हर तरह के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास पेशकश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन छुट्टियों में अपने दोस्तों के साथ तो परिवार या पार्टनर के साथ खूबसूरत ट्रेवल अनुभव करना चाहते हैं। तो दक्षिण भारत के ये बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में जानना आपको बहुत ही ज्यादा दिलचस्प लगेगा।

List Of Tourist Places to Visit in South India

केरल: गॉड्स ओन कंट्री

केरल को "भगवान का अपना देश" कहा जाता है, और यहाँ के बैकवाटर्स, हाउसबोट और लुहावनी हरियाली इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। बेशक ही आपको जिंदगी में एक बार तो भारत का ये हिस्सा देखना ही चाहिए। यहां आपको जो सुकून मिलेगा वो शायद की कहीं और मिले। आप केरल में इन जगहों पर जा सकते हैं।

  • अलप्पुझा (Alleppey): यहाँ की नहरों में हाउसबोट की सैर एक यादगार अनुभव है।
  • मुन्नार (Munnar): चाय के बागानों और ठंडी हवाओं वाला यह हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
  • कोच्चि (Kochi): ऐतिहासिक फोर्ट कोच्चि और चाइनीज फिशिंग नेट्स देखने लायक हैं।

तमिलनाडु: मंदिरों की धरती

दक्षिण भारत का तमिलनाडु अपने भव्य मंदिरों, समृद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। यहां आकर आप इन मुख्य पर्यटन स्थलों की सैर जरूर करें, ऐसा दिव्य अनुभव आपकी जिंदगी बदलकर रख देगा।

  • मदुरै (Madurai) : यहाँ का मीनाक्षी अम्मन मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है।
  • ऊटी (Ooty) : "नीलगिरि की रानी" कहा जाने वाला यह हिल स्टेशन अपने बोटैनिकल गार्डन और टॉय ट्रेन के लिए प्रसिद्ध है।
  • कन्याकुमारी (Kanyakumari) : हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम यहाँ का मुख्य आकर्षण है।

कर्नाटक: इतिहास और आधुनिकता का मेल

कर्नाटक राज्य भी अपनी ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर आधुनिक शहरों तक के लिए बहुत मशहूर है। अगर आप ट्रेवल लवर हैं और मॉडर्न चीजें पसंद करते हैं, तो यहां के शहर और नेचुरल ब्यूटी आपको बहुत ही ज्यादा आकर्षित करेगी। कर्नाटक आकर आप इन जगहों पर जा सकते हैं।

  • बैंगलोर (Bengaluru) : "सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया" के नाम से मशहूर यह शहर नाइटलाइफ़ और टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है।
  • मैसूर (Mysuru) : महलों की नगरी में मैसूर पैलेस और चामुंडी पहाड़ी देखने योग्य हैं।
  • हम्पी (Hampi) : यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी अपने प्राचीन खंडहरों और विजयनगर साम्राज्य की झलक दिखाता है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

आंध्र प्रदेश में भी आपको घूमने फिरने की बहुत सारी खूबसूरत जगहें मिलेंगी, जिनमें से ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स आपकी लिस्ट में मस्ट विजिट हो सकती हैं।

  • तिरुपति (Tirupati) : भगवान वेंकटेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर लाखों भक्तों को आकर्षित करता है।
  • हैदराबाद (Hyderabad) : चारमीनार, गोलकुंडा फोर्ट और बिरयानी के लिए मशहूर यह शहर संस्कृति और स्वाद का केंद्र है।

जरूर ही आपको जिंदगी में एक बार तो दक्षिण भारत की सैर पर जाना ही चाहिए। यहां आपको रोमांच, रोमांस से लेकर सुकून का भी अनुभव होगा, जिसे आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article