यात्रा

खुद में समेटे हुए है कई राज, इस बार दुनिया के सबसे पुराने द्वीप की करें यात्रा

Travel Destination: घूमने-फिरने के साथ ही अगर आप रोमांच को भी अपनी यात्रा में शामिल करना चाहते हैं तो इस बार आप दुनिया के सबसे पुराने द्वीप की यात्रा कर सकते हैं। ये सिर्फ एक डेस्टिनेशन नहीं है बल्कि अपने आप में कई राज समेटे हुए है जहां लाइफ में कम से कम आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

Image

travel destination

World Oldest Island: घूमने फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक रोमांचक यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसी भूमि पर कदम रख रहे हैं जहां बहुत पहले की दुनिया के अवशेष मौजूद हों। इस जगह की यात्रा ना केवल आपको मंत्रमुग्ध कर देगी बल्कि यहां के अद्भुत नजारे आपका दिन बना देंगे।

हम बात कर रहे हैं मेडागास्कर की जिसे दुनिया का सबसे पुराना द्वीप कहा जाता है। लगभग 88 मिलियन साल पहले सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवाना से अलग हुआ ये द्वीप खूबसूरती का प्रतीक है। यह सिर्फ एक डेस्टिनेशन नहीं है बल्कि एक जीवंत संग्रहालय की यात्रा है, जहां प्रकृति और संस्कृति का मिलन होता है।

वाइल्डलाइफ का अगर आपको शौक है तो ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। मेडागास्कर में ऐसे जानवर हैं जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। लीमर से लेकर फॉसा तक आपको सबकुछ यहां देखने को मिल जाएगा। दुनिया का सबसे खूबसूरत वन्यजीव सिर्फ इसी द्वीप पर है, इसलिए कुछ अलग हटकर देखने का यह एक दुर्लभ मौका है।

प्राचीन इतिहास में रूची रखने वाले पर्यटकों के लिए यहां कई तरह के भूभाग हैं। पूर्व में मासोआला नेशनल पार्क, पश्चिम में त्सिंगी डी, दक्षिण में सूखे कांटेदार जंगल इस जगह को खास बनाते हैं। यहां हर क्षेत्र अलग-अलग दिखता है, जो लाखों वर्षों से आकार ले रहा है। मेडागास्कर के तट पर कुछ बेहतरीन बीच विकल्प भी मौजूद हैं। आरामदेह ठहराव के लिए पर्यटक इन बीच की यात्रा कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article