Tourist Places Near Pithoragarh: भारत (India) में हर साल लोग घूमने (Travel) के लिए कहीं न कहीं जाते ही हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में कहीं जाने की सोच रहे हैं तो आप हिल स्टेशन (Hill Stations) पर जा सकते हैं। हिल स्टेशन पर जाने से आपको भीषण गर्मी और लू से काफी आराम मिलेगा। अगर आप भी ऐसे ही किसी हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। ये जगह है पिथौरागढ़ (Pithoragarh), जो उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुमाऊं मंडल में आता है। पिथौरागढ़ की एक खासियत ये भी है कि इसके आसपास भी घूमने की कई सारी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं।
Pithoragarh: पिथौरागढ़ के आसपास ये हैं घूमने की जगहें।
पर्यटकों के आकर्षण के लिए पिथौरागढ़ में कई जगहें हैं, लेकिन काफी ज्यादा फेमस हैं मुनस्यारी, पिथौरागढ़ किला, कपिलेश्वर महादेव, ध्वज मंदिर, नकुलेश्वर, अस्कोट अभयारण्य, चौकोरी, झूला घाट, नारायण आश्रम, पाताल भुवनेश्वर हैं। पिथौरागढ़ की यात्रा की योजना बनाने के लिए गर्मियों को सबसे अच्छा समय कहा जाता है। पिथौरागढ़ आप अपनी कार, प्राइवेट टैक्सी, बस से पहुंच सकते हैं। आज हम आपको पिथौरागढ़ के आसपास घूमने की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको पिथौरागढ़ आने पर जरूर जाना चाहिए।
पिथौरागढ़ के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया जगह (Tourist Places Near Pithoragarh)
पिथौरागढ़ किला (Pithoragarh Fort)पिथौरागढ़ किला चंद राजाओं के शासनकाल के दौरान बनाया गया था और 1789 में गोरखाओं द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया गया था। ये किला पिथौरागढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। पिथौरागढ़ आने पर आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
मुनस्यारी (Munsyari)मुनस्यारी पिथौरागढ़ के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। ये समुद्र तल से 2,135 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पूरे क्षेत्र को जौहर घाटी के रूप में जाना जाता है। मुनस्यारी के आसपास महेश्वरी कुंड और थमरी कुंड की सीधी झीलें हैं। पिछले कुछ सालों से टूरिस्ट काफी ज्यादा संख्या में मुनस्यारी आ रहा है।
चौकोरी (Chaukori)
पिथौरागढ़ के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है चौकोरी। चौकोरी एक छोटा सा पहाड़ी शहर है, जो अच्छे मौसम और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। पूरा इलाका चाय के बागानों और बागों से भरा पड़ा है। ये पिथौरागढ़ से लगभग 112 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां अपने बच्चों संग आसानी से आ सकते हैं।पाताल भुवनेश्वर (Patal Bhuvaneshwar)पाताल भुवनेश्वर मंदिर पिथौरागढ़ से लगभग 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर का रास्ता एक सुरंग के माध्यम से है जो एक गुफा में जाता है और पानी के एक संकीर्ण अंधेरे मार्ग से होकर जाता है। यहां आने पर आपको एक अलग ही सुखद एहसास देखने के मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ यहां आ सकते हैं। मंदिर में दर्शन करने के साथ ही आप यहां घूम भी सकते हैं।
