यात्रा

Best destinations for solo girl travelers: अकेले ट्रेवल करने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं इंडिया की ये टूरिस्ट डेस्टिनेशंस

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 13, 2023, 10:30 AM IST

Best destinations for Solo girl travelers: सोलो ट्रिप पर जाकर खुद से खुद की पहचान करने का अलग ही मजा है। गर्ल्स अगर सोलो ट्रिप की प्लानिंग कर रही हैं। तो ये रही इंडिया की टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, जो लड़कियों के लिए एकदम सेफ और शानदार साबित हो सकती हैं।

Image

solo girl traveler

Best destinations for Solo girl travelers: घूमने-फिरने की शौकीन हैं, और अकेले ही दुनिया के अलग-अलग कोने को एक्सप्लोर करना चाहती हैं (Solo female travelers) तो क्यों न जल्दी ही एक और ट्रिप प्लान कर ली जाए? अब वैसे तो इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, अकेले ट्रेवल करने का मजा ही कुछ और है। लेकिन अकेले ट्रेवल करने वाली गर्ल्स के लिए स्थिति थोड़ी सी अलग हो सकती है। खासतौर से अगर आप पहली बार सोलो ट्रिप कर रही हैं, तो सुरक्षित और अच्छी जगह चुनना बहुत जरूरी है।

तो अब ट्रिप पर जाने का मन तो बना लिया है, लेकिन इस बात को लेकर चिंता में हैं कि, आखिर जाएं तो जाएं कहां तो बता दें कि इंडिया में भी ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहां पर जाकर आप अपनी जिंदगी का बेहतरीन समय बिता सकती हैं। पहाड़ो से लेकर समुद्र के शीतल किनारों तक का सफर करने की चाह है, तो ये रही फीमेल सोलो ट्रेवलर्स के लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट लोकेशंस -

List of Best Solo Trips for girls in India

सिक्किम (Sikkim Tourism)

sikkim

sikkim

हिमालय के अक्स पर बसा ये शहर, आपको बेशक मंत्रमुग्ध कर देगा। बेहतरीन मौसम, लजीज खाना, दिल छूता वातावरण और अपने जैसे लगने वाले लोगों के बीच सफर करने का आनंद ही कुछ और है। तो अगर आप भी कुछ दिन का ऑफ लेकर अच्छी ट्रिप करना चाहती हैं। तो सिक्किम बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। सिक्किम में आप यूमथांग वैली, नाथू ला पास, सिंगालिला नेशनल पार्क समेत और भी कई सारी चीज़े देख सकते हैं।

पॉन्डिचेरी (Places to visit in south India)

pondicherry

pondicherry

देसी और विदेशी संस्कृति का अनोखा मेल देखने की इच्छा है, तो पॉन्डिचेरी की गलियां आप ही का इंतजार कर रही हैं। फ्रांसिसी संस्कृति का बेहतरीन रूप कही जाने वाली पॉन्डिचेरी की गलियों में आपको बेशक बहुत सुकून मिलेगा। पॉन्डी में आप कई सारे आश्रम से लेकर नाइट क्लब्स का मजा ले सकते हैं।

हंपी (Heritage site of India)

hampi

hampi

सोलो गर्ल ट्रेवलर्स, जिन्हें हिस्ट्री और एतिहासिक स्मारकों को करीब से देखने की चाह है। उनके लिए हंपी का सफर शानदार साबित हो सकता है। 14वीं से 17वीं शताब्ती में बना कर्नाटक का हंपी फीमेल ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट हो सकता है। हंपी में आप कई तरह के मंदिर, म्यूजियम्स देख सकते हैं।

मुन्नार (Best Hill station in India)

munnar

munnar

प्रकृति की गोद में कुछ दिन गुजारने का मन है, तो मुन्नार की घाटियां आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती हैं। मुन्नार में आप चाय की महक के बीच हाइकिंग, ट्रेकिंग से लेकर वन्य जीवन को भी पास से देख सकते हैं। मुन्नार का एरावीकुलम नेशनल पार्क, देवीकुलम, टाटा टी म्यूजियम बेस्ट है।

वाराणसी (Uttar Pradesh Tourism)

varanasi

varanasi

अध्यात्म की ओर अगर आपका जरा सा भी झुकाव है, तो वाराणसी बहुत अच्छी ट्रेवल डेस्टिनेशन हो सकती है। भारतीय संस्कृति की गूंज में झूमते वाराणसी की गलियों में आप गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, मनिकर्णिका घाट, अस्सी घाट समेत और भी बहुत कुछ देख सकती हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article