Himachal Pradesh Tourism Places: हिमाचल प्रदेश को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। खूबसूरत बर्फ का चादर ओढ़े पहाड़, लकड़ी के बने घर, झरनों से सरकता पानी और नीले आसमान से प्रतिबिंब होते पहाड़ आंखों के सामने छा जाते हैं। विश्व की सबसे ऊंचे पर्वत श्रृंखला हिमालय की गोद में बसा ये पहाड़ी राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक हिल स्टेशनों के साथ भारत का सबसे ज्यादा पर्यटन वाला राज्य है। पर्यटन हिमाचल का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ उद्योग है।
पर्यटन के बढ़ते हुए बाजार से राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है, जो राज्य की प्रगति और विकास की ओर एक अच्छा संकेत है। ऐसे में यदि आप भी हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां घूमने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर तक है। ऐसे में आज हम यहां आपको हिमाचल प्रदेश के शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे, इसकी खूबसूरती आपके दिल और दिमाग में बस जाएगी।
शिमला
शिमला हिमाचल की राजधानी और भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। खूबसूरत पहाड़ों और रहस्यमयी जंगलों के बीच बसा ये शहर भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर कर देता है।
शिमला के शानदार पर्यटन स्थल
- कालका
- सोलन
- समर हिल
- जाखू हिल
- नालदेहरा
मनाली
मनाली हिमाचल प्रदेश का बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है। जो हिमाचल के कुल्लू जिले में आता है। मनाली प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। कल-कल बहती कुल्लू नदी के पानी की आवाज और आकाश में उड़ रहे पक्षियों की चहकने की आवाज आपको अपनी ओर जरूर आकर्षित करेगी।
मनाली के शानदार पर्यटन स्थल
- पार्वती घाटी
- भृगु झील
- रोहतांग दर्रा
- पुराना मनाली
धर्मशाला
हिमाचल का बेहद चर्चित हिल स्टेशन धर्मशाला एक खूबसूरत पर्यटन स्थान है जहां साल भर लोग घूमने आते रहते हैं। गर्मी में भी यहां का मौसम ठंडा रहता है जिस कारण यहां लोग दोनों मौसम में घूमने आते रहते हैं। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के निवास के लिए धर्मशाला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।धर्मशाला में शानदार पर्यटन स्थल
- ज्वाला देवी मंदिर
- कांगडा संग्रहालय
- नामग्याल मठ
कसौल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का गांव कसौल शानदार पर्यटन स्थल है। जहां भारत के युवा पर्यटकों का तांता वर्ष भर लगा रहता है। यहां विदेश से इजरायली लोग बड़ी संख्या में घूमने आते हैं इसलिए इसे मिनी इजरायल भी कहा जाता है।कसौल के शानदार पर्यटन स्थल
- खीर गंगा पिकअप
- नेचर पार्क
- शिव मंदिर मणिकर्ण
इसके अलावा आप कुल्लू , डलहॉजी, मैकलॉडगंज , कसौली, स्पिती वैली, चितकुल की भी सैर कर सकते हैं। यहां का मनोरम दृश्य आपका मनमोह लेगा।
