यात्रा

कैम्पिंग के शौकीन लोगों के लिए जन्नत है हिमाचल प्रदेश की ये जगह, एक बार गए तो कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Apr 22, 2023, 07:47 PM IST

Camping in Himachal Pradesh: तपती गर्मी से निजात पाने के लिए वीकेंड पर किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक सुकून भरी जगह का नाम हम आपको यहां बता रहे हैं। अगर आप कैंपिंग का शौक भी रखते हैं तो ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगी।

Image

Himachal Pradesh Camping Paradise

Camping in Himachal Pradesh: अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें पहाड़ों में घूमने का प्लान बनाते ही देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, मसूरी जैसी जगह ही ध्यान में आती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हिमाचल प्रदेश का एक शानदार हिल स्टेशन जहां आकर आप किसी दूसरे हिल स्टेशन पर घूमने जाना भूल जाएंगे। ये जगह न सिर्फ शांत है बल्कि इसे कैंपिंग के लिए भी बेस्ट माना जाता है। वैसे आपको यहां पहुंचने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बड़ोग की जो कि एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यदि आप अपने वीकेंड को शानदार और खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो एक बार आपको बड़ोग जरूर घूमकर आना चाहिए।

कैसे मिला बड़ोग को उसका नाम

हिमाचल प्रदेश का बड़ोग देश की राजधानी दिल्ली से 296 किमी. दूर और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 50 किमी दूर है। बड़ोग गांव का नाम एक अंग्रेज रेलवे इंजीनियर के नाम पर रखा गया था जिसने इस गांव के पास पहाड़ में सुरंग बनाने की योजना पर काम किया था। हालांकि उसकी गलत योजना के कारण सुरंग नहीं बन पाई। जिस कारण अपने ऊपर लगे जुर्माने और शर्मिंदगी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। उस रेलवे इंजीनियर के नाम से ही इस गांव को जाना जाने लगा।

इस घटना के बाद रेलवे की उस सुरंग का बचा हुआ काम रेलवे के तत्कालीन चीफ इंजीनियर एच.एस. हैरिंगटन ने पूरा कराया। ये सुरंग आज कालका-शिमला रेल मार्ग की सबसे बड़ी सुरंगों में से एक है। इसे दुनिया की सबसे सीधी सुरंग के रूप में भी जाना जाता है।

Places to visit in Barog

Choor Chandni Peak: चूर चांदनी चोटी

चूर चांदनी चोटी बड़ोग की सबसे फेमस जगह है। इसे चूड़धार पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। फोटोग्राफी और ट्रेकिंग के लिए फेमस इस जगह को चांदनी रात में देखने पर ऐसा लगता है कि मानो चांदी की चूड़ियां इसके ढलान से गुजर रही हों।

Dolanji Bon Monastery : दोलनजी बोन मोनास्ट्री

चारों तरफ देवदार के घने जंगलों से घिरी ये मोनास्ट्री सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। अगर आप बड़ोग घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आपको जरूर आना चाहिए। यहां मिलने वाला परम शांति का अहसास आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। मोनास्ट्री के पास ही एक नाहन हिल स्टेशन जगह भी मौजूद है जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Dagshai : डगशाई

बड़ोग के पास स्थित डगशाई एक छावनी एरिया है। यहां आने वाले पर्यटकों को यहां का प्राचीन शिव मंदिर अपनी ओर जरूर आकर्षित करता है। कैंट एरिया में स्थित इस शिव मंदिर को शिवरात्रि और सावन में विशेष प्रकार से सजाया जाता है। यदि आप बड़ोग घूमने आ रहे हैं तो आप डगशाई के शिव मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल ना भूलें।

Barog Camping Grounds : बड़ोग में कैंपिंग

ये कैंपिंग के लिए रजिस्टर्ड और बेस्ट जगह है। यहां आप कुदरत के बीच शानदार समय बिता सकते हैं। यहां से आपको सोलंग वैली का भी जबरदस्त नजारा मिलेगा। यहां पर्यटकों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

Jatoli Temple : जटोली मंदिर

सुकून के साथ शिव भक्ति में रमना चाहते हैं तो बड़ोग विजिट के दौरान जटोली शिव मंदिर में जरूर दर्शन करें। सुबह के समय की पूजा में शामिल होना आपको एक अलग ही अनुभव देगा।

Suketi Fossil Park : सुकेती फॉसिल पार्क

यह पार्क मार्कण्ड नदी के किनारे बना है। इसे एशिया का इकलौता पार्क माना जाता है जो फॉसिल मिलने वाली ठीक जगह पर ही बना है। इस पार्क में आपको प्री-हिस्टॉरिक समय के जानवरों की बड़ी प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी जो फाइबरग्लास से बनाई गई हैं।

Dharamur : धर्मपुर

इस जगह को इसकी रॉयल हेरिटेज की वजह से जाना जाता है। यहां जापानी गार्डन, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द लेडी विल्सन म्यूजियम जैसे तमाम आकर्षण आपको देखने को मिलेंगे।

How to Reach Barog : बड़ोग कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग से आने के लिए यहां सबसे नजदीक शिमला एयरपोर्ट है देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा है। ट्रेन से भी बड़ोग पहुंच सकते हैं। यहां रेलवे स्टेशन भी है। इसके अलावा सड़क मार्ग से भी आराम से बड़ोग पहुंचा जा सकता है। बस और टैक्सी की यहां पहुंचने के लिए अच्छी सुविधा है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article